रामगोपाल वर्मा ने श्रीदेवी से पूछा, 'तुम क्यों नहीं बनी ''बाहुबली 2' की शिवगामी..
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया कि आखिर श्रीदेवी 'बाहुबली 2' का हिस्सा होने से कैसे इंकार कर सकती हैं।
नई दिल्ली। एक बार फिर से हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका निशाना बनी हैं हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी।

राम गोपाल वर्मा का ट्वीट
दरअसल भारतीय इतिहास में सफलता की नई दास्तां लिखने वाली 'बाहुबली 2' के मशहूर किरदार राजमाता शिवगामी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस किरदार को पर्दे पर चरितार्थ किया है, मशहूर अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने।
राजमौली की पहली पसंद राम्या नहीं
लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राजमौली की वो पहली पसंद नहीं थीं, उन्होंने इसके लिए श्रीदेवी को पहले अप्रोच किया था लेकिन श्रीदेवी ने उनसे 6 करोड़ की डिमांड की जिस पर मौली तैयार नहीं हुए। उन्होंने इसके बाद राम्या से बात की, जिन्होंने ढाई करोड़ में फिल्म साइन की और उनका किरदार अमर हो चुका है और फिल्म ने इतिहास रच दिया है।

रामू को मौका मिल गया
समझौता ना करने के कारण श्रीदेवी आज एक ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं जिसके बाद रामू को मौका मिल गया, उन पर तंज कसने का। उन्होंने ट्वीट किया कि आखिर श्रीदेवी इस फिल्म का हिस्सा होने से कैसे इंकार कर सकती हैं। फिलहाल श्रीदेवी की ओर से इस बाबत कोई रिप्लाई नहीं आया है।

विवादित ट्वीट
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब रामू ने ये गुस्ताखी की है, वो अक्सर नामी-गिरामी हस्तियों पर विवादित ट्वीट करते रहते हैं और आलोचना का मुद्दा बनते हैं।

रिकॉर्ड: 1000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी 'बाहुबली 2'
आपको जानकर हैरत होगी कि 1000 करोड़ की कमाई करने वाली 'बाहुबली 2' भारत की पहली फिल्म बन गई है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications