रोते—रोते इरोम बोली, बनना चाहती हूं मणिपुर की मुख्यमंत्री
16 सालों से भूख हड़ताल पर बैठी इरोम शर्मिला ने मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। इरोम शर्मिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब मैं राजनीति में हिस्सा लेना चाहती हूं। मुझे मणिपुर की आॅयरन लेडी कहा गया और अब मैं उस नाम को जीना चाहती हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कुछ कट्टरपंथी समूह मेरे खिलाफ क्यों हैं। वो नहीं चाहते हैं कि मैं राजनीति करूं। मणिपुर में एएफएसपीए कानून के खिलाफ इरोम शर्मिला पिछले 16 साल से भूख हड़ताल पर थीं।
16 साल बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म करते हुए इरोम शर्मिला की आंखों में आंसू आ गए। इरोम ने कहा कि इस क्षण मैं कभी भूल नहीं सकती हूं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोगों की मदद से मैं यहां की मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं।
इरोम ने कहा कि मैं राजनीति के बारे में कुछ भी नहीं जानती हूं ओर शिक्षा के बारे में भी मेरे यही स्थिति है। क्योंकि मेरी शिक्षा बहुत ज्यादा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यहां को लोगों को मैं समझाने की कोशिश करूंगी। साथ ही इस अफस्पा कानून खत्म को खत्म करने के साथ-साथ सोसायटी के हित में होने वाले हर जरूरी काम को करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications