अब आपको सोचना है कि 48 सालों की तुलना में आपने इन 48 महीनों में क्या पाया या खोया: मोदी

48 सालों की तुलना में आपने इन 48 महीनों में क्या पाया या खोया: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुडुचेरी में है। पीएम ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो लंबे अरसे के बाद पुडुचेरी आए हैं और यहां आकर खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों के अस्तित्व और सम्मान को स्वीकृति दी है।

I have come to Puducherry after a long span of time. I feel lucky to be here: PM Narendra Modi in Puducherry
पीएम ने रैली में सवाल उठाते हुए कहा कि पुडुचेरी के पास सभी सुविधाएं हैं, संपदा है,ताकत है, लेकिन फिर भी वो विकास नहीं कर पा रहा है, इसकी वजह तलाशनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि आखिर क्यों पुडुचेरी नंबर 1 नहीं है? क्या यहां की महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है? क्या यहां उद्योगों का विकास नहीं हो रहा है? यहां शासन करने वाली पार्टी यहां के लोगों के साथ न्यान नहीं कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस देश पर एक ही परिवार ने लगभग 48 सालों तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर राज किया है। उन्होंने कहा कि मई में हमारी सरकार 48 महीने पूरे करने जा रही है। अब आपको सोचना है कि 48 सालों की तुलना में आपने इन 48 महीनों में क्या पाया या खोया? उन्होंने कहा कि मैं पुडुचेरी के सीएम को बधाई देता हूं क्योंकि जून के बाद कांग्रेस उन्हें प्रतिरूप के तौर पर प्रदर्शित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+