BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- रोज पीती हूं गौ मूत्र इसलिए मुझे नहीं हुआ कोरोना

भोपाल। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब एक बयान दे दिया है। जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहा है तो वहीं प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि रोज़ाना गौमूत्र का अर्क लेने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर हो जाता है। प्रज्ञा ठाकुर ने ये बात भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्‍होंने कहा कि 'गौमूत्र पीने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है। मैं खुद भी गौमूत्र अर्क लेती हूं और इसलिए मुझे अभी तक कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ी और ना ही मुझे कोरोना हुआ।

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- रोज पीती हूं गौ मूत्र इसलिए मुझे नहीं हुआ कोरोना

प्रज्ञा ठाकुर में कहा की लोग कह रहे हें कि मैं गायब हूं तो मैं बता देना चाहती हूं कि मैं गायब नहीं हूं बल्‍कि लोगों की सेवा कर रहा हूं। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस कोरोना संकट के समय प्रज्ञा ठाकुर को लेकर गायब होने का दावा कर रही थी। प्रज्ञा ने कहा कि ऐसे लोग संवैधानिक अपराध कर रहे हैं। उन्हें ईश्वार दंड देगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीमार होने के बावजूद वह आवास से ही लोगों की मदद कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि मैंने प्रचार नहीं किया और सोशल मीडिया पर फोटो नहीं डाले यही मेरा अपराध था जबकि मेरा स्टाफ लगातार लोगों की मदद कर रहा था और मैं अस्वस्थ रहती हूं इसलिए फोन पर बात कर लोगों की मदद कर रही हूं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर ने गौ मूत्र को लेकर कई दावे कर चुकी हैं। उन्‍होंने कहा था कि गौ मूत्र के चलते उन्‍होंने ब्रेस्‍ट कैंसर को मात दी थी। उन्होंने अप्रैल 2019 में कहा था, ''मैं कैंसर पीड़ित थी और मैंने गो मूत्र और पंचगव्य मिश्रित आयुर्वेदिक दवाओं से कैंसर से ठीक हो गई।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+