रवि किशन के सपोर्ट में आईं जया प्रदा, जया बच्चन पर लगाया ड्रग्स मामले में पॉलिटिक्स करने का आरोप
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल पर बहस छिड़ गई है। सपा नेता और एक्ट्रेस जया बच्चन और बीजेपी सांसद रवि किशन इस मामले में आमने सामने हैं। रवि किशन ने कहा था कि बॉलीवुड ड्रग्स की लत का शिकार है। इस इस मामले में बीजेपी नेता जयाप्रदा ने रवि किशन का सपोर्ट किया है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए जयाप्रदा ने कहा, मैं युवाओं को मादक पदार्थों की तस्करी/ लत की समस्या से बचाने के बारे में रवि किशन जी की टिप्पणी का पूरी तरह से समर्थन करती हूं।

Recommended Video
हमें ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है और हमें अपने युवाओं को बचाने की जरूरत है। जया प्रदा ने सपा नेता जया प्रदा पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे लगता है कि जया बच्चन जी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। सोमवार को रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था हमारे फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स पैठ बना चुकी है। रवि किशन ने दावा किया था कि पाकिस्तान एवं चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है तथा यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है।
इसे जया बच्चन ने अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दों से लोगों को ध्यान भटकाने की एक "पैंतरा" करार दिया। जया बच्चन ने कहा, "मैं सोचता हूं कि सरकार को अवश्य मनोरंजन उद्योग के साथ खड़ा रहना चाहिए क्योंकि जब भी सरकार ने कोई अच्छा काम किया है तो यह उद्योग मदद को हमेशा आगे आई है।"
जया ने कहा, "मैं इस तरह की बातों से पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहेगी। सिर्फ कुछ लोगों के कारण आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते।" गोरखपुर के सांसद रवि किशन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, "मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, ने इसके खिलाफ बात की। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।"












Click it and Unblock the Notifications