Dawood Ibrahim-Chhota Shakeel: मैं और दाऊद भाई कभी अलग नहीं हो सकते हैं- छोटा शकील

नई दिल्ली। डी-कंपनी के अंदर फूट पड़ने की खबर को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी छोटा शकील ने गलत बताया है। शकील ने कहा कि डी-कंपनी का एक ही सुप्रीमो है और वो दाऊद इब्राहिम , वो ही मेरे भाई थे, हैं और हमेशा रहेंगे, उनके अलावा कोई भी बॉस बना तो हम उसे नहीं मानेंगे। ये बातें इशारा कर रही है, कहीं ना कहीं कुछ तो कंपनी में गड़बड़ है, भले ही शकील ये सफाई दे कि वो अभी भी दाऊद के साथ है और उसके खिलाफ जाने की कभी सोच ही नहीं सकता है।

हमेशा दाऊद के साथ

हमेशा दाऊद के साथ

आपको बता दें कि आईबी के सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि शकील और दाऊद के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। शकील 1980 के आसपास मुंबई छोड़ने के बाद से ही दाऊद के साथ कराची के रेडक्लिफ एरिया में रह रहा था लेकिन अब वो उसके साथ नहीं है लेकिन वो कहां है इस बारे में किसी को पता नहीं है।

 भाई अनीस के कारण पंगा

भाई अनीस के कारण पंगा

खबर में कहा गया था कि शकील, दाऊद से इसलिए खफा है क्योंकि दाऊद उसके बजाय अब अपने भाई अनीस को तरजीह देने लगा था।

एक-दूसरे की कमजोरी और ताकत के राजदार

एक-दूसरे की कमजोरी और ताकत के राजदार

तो वहीं न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक छोटा शकील ने कहा है कि दाऊद और शकील एक-दूसरे से दुश्मनी मोल ले ही नहीं सकते हैं, दोनों एक-दूसरे की कमजोरी और ताकत के राजदार हैं, ऐसे में कोई किसी से अलग होने की सोच ही नहीं सकता है।

दाऊद के साथ पिछले 30 सालों से

दाऊद के साथ पिछले 30 सालों से

गौरतलब है कि 50 साल का छोटा शकील गुनाहों के बादशाह दाऊद के साथ पिछले 30 सालों से साए की तरह है, बताया जा रहा है कि दाऊद का परिवार उसकी दोस्ती पर भारी पड़ा और इसी कारण दोनों अलग हो गए हैं लेकिन छोटा शकील का बयान इन सारी बातों अफवाह साबित करता है, फिलहाल इस पूरे मामले पर आईबी की नजर है और वो सच का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+