सिद्धारमैया का पीएम पर बड़ा हमला, कहा-मैं सेकुलर हिंदू, मोदी कम्युनल लीडर

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। प्रचार में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अमित शाह पर पटलवार करते हुए कहा कि शाह मुझे गैर हिंदू कहते हैं पर वो भी हिंदू नहीं बल्कि जैन हैं। इस पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हार से डरी हुई है, इसीलिए बेमतलब की बातें कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष एक सनातन हिंदू हैं। आपको बता दें कि कई अवसरों पर सिद्धारमैया को बीजेपी द्वारा हिंदू विरोधी कहा गया है। इस पर उन्होंने कहा कि 'मैं एक हिंदू हूं। अंतर इतना है कि मैं धर्मनिरपेक्ष हिंदू हूं जबकि मोदी नहीं हैं। मैं एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हूं और पीएम मोदी एक सांप्रदायिक नेता हैं।

सिद्धारमैया का पीएम पर बड़ा हमला, कहा-मैं सेकुलर हिंदू, मोदी कम्युनल लीडर

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए मुद्दों का राज्य पर असर नहीं पड़ेगा और बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा, कर्नाटक के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं और पीएम मोदी उन्हें गुमराह नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जब मोदी करिश्मा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी का करिश्मा काफी हद तक घट गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनावों की तुलना विधानसभा चुनावों से नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों मुद्दे काफी अलग है, मेरे अनुसार कोई मोदी करिश्मा नहीं है।

पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा था कि कांग्रेस इस चुनाव में मटियामेट हो जाएगी। इसका जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय मोदीजी, सुना है आज आपने नया संक्षिप्त नाम पीपीपी दिया है। श्रीमान, हमने हमेशा डेमोक्रेसी के तीन P - ऑफ द पीपुल , बाय द पीपुल , फोर द पीपुल की हिमायत की है जबकि आपकी पार्टी प्रिजन, प्राइस राइज और पकौड़ा पार्टी है।क्या मैं सही हूं, महोदय? माना जा रहा है कि सिद्धारमैया का ताजा ट्वीट पीएम के कांग्रेस पर हमले का जवाब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+