किसने कहा कि मैं दिल्ली का चुनाव लड़ने जा रही हूं, सब बकवास है: किरण बेदी
नई दिल्ली। देश की महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने सिरे से उन अफवाओं को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा उन्हें अपने टिकट पर दिल्ली का चुनाव लड़वाने जा रही हैं और उन्हें दिल्ली की सीएम पद के लिए प्रोजेक्ट कर रही है।
किरण बेदी ने साफ तौर पर कहा कि यह सारी मनगढ़ंत बातें हैं, ना तो वो पहले सियासत में आना चाहती थीं और ना ही उन्हें अब सियासत में आना है इसलिए यह सारी बातें केवल अफवाहें हैं जिनमें कोई दम नहीं है।
ना ही मैं चुनाव लड़ रहीं हूं और ना ही मैं कभी लड़ सकती हूं
गौरतलब है कि अन्ना हजारे के साथ देश के लिए लोकपाल बिल की लड़ाई लड़ने वाली किरण बेदी के बारे में खबरें आयी थीं कि दिल्ली भाजपा के दिग्गज नेता उन्हें दिल्ली चुनाव लड़ने का ऑफर दे रहे हैं और वो दिल्ली सीएम बनने की शर्त पर दिल्ली चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुई हैं।
भाजपा दे रही है किरण बेदी को सीएम पद का ऑफर!
क्योंकि बीजेपी, किरण बेदी को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुकाबले खड़ा करना चाहती है क्योंकि उसे लगता है ऐसा करने से वो केजरीवाल के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं लेकिन किरण बेदी की बातों से तो लगता है कि बीजेपी अपने मकसद में सफल नहीं हो पायी है।
केजरीवाल बनाम किरण की लड़ाई चाहती है भाजपा!
किरण बेदी ने साफ लफ्जों में कहा कि उन्हें राजनीति की बिल्कुल भी समझ नहीं है, लिहाजा वह इससे दूर ही रहना चाहती हैं इसलिए उनकी इल्तजा है कि लोग और मीडिया उन्हें लेकर अटकलें लगाना बंद करें।













Click it and Unblock the Notifications