किरण बेदी जी 80 फीसदी लोग चाहते हैं आप ही बनें दिल्ली की मुख्यमंत्री
जी हां हमने जब जनता से पूछा कि क्या किरण बेदी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना चाहिये, तो खबर लिखे जाने तक 80.3 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 19.7 फीसदी लोगों ने कहा नहीं। पोल अभी खुला हुआ है। अगर आप अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं, तो इस पोल पर हां या नहीं में जवाब देकर दे सकते हैं।
लेकिन मना कर चुकी हैं किरण बेदी
किरण बेदी ने टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि वो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने में जरा भी रुचि नहीं रखती हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली तो दूर मैं इंडियन पॉलिटिकल सर्विस से भी दूर रहना चाहती हूं। हालांकि किरण बेदी लोकसभा चुनावों की शुरुआत से ही नरेंद्र मोदी के गुणगान में जुटी हुई हैं।
संसद भवन में एंट्री लेते वक्त चौखट पर मत्था टेकने वाली मोदी की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए किरण बेदी ने कहा कि अगर प्रत्येक राजनेता, ब्यूरोक्रैट्स और सरकारी कर्मचारी यह काम करे, तो भारत की तस्वीर कुछ अलग होगी।













Click it and Unblock the Notifications