दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 1 मार्च से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के साथ 70 सालों से अन्याय हो रहा है। ऐसे में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना जरूरी है।केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि अब पूरी दिल्ली में आंदोलन की जरूरत है। इस बार आंदोलन दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाए जाने के बाद ही खत्म होगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसे आमरण अनशन बताया जा रहा है। यहां पर बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने पिछली बार जब 49 दिनों की सरकार बनाई थी, तो उनकी एक शिकायत यह भी थी कि पुलिस उनकी बात नहीं मानती, क्योंकि वो केंद्र सरकार के अधीन है।
पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री के अधीन तभी आ सकती है, जब दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। ऐसे में केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर नाटक कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications