इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुए नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- रिश्ते सुधरने की उम्मीद

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पाकिस्तान जा रहे हैं। पाकिस्तान में चुनाव के बाद इमरान खान की पार्टी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान 18 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे जिसके लिए उन्होंने भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों को न्योता भेजा था।

ये भी पढे़ें: जब इंदिरा गांधी ने जनसंघ को कहा था 'बनियों की पार्टी', तो वाजपेयी ने ये दिया था जवाब

I am going to Pakistan as a goodwill ambassador says Navjot Sidhu

वहीं, अटारी बॉर्डर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'मैं सदभावना राजदूत के रूप में पाकिस्तान जा रहा हूं। मैं इस उम्मीद से पाकिस्तान जा रहा हूं कि दोनों देशों के बीच रिश्तें सुधरेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसके पहले नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह में न्यौता आया था। न्यौता मिलते ही सिद्धू ने तुरंत निमंत्रण स्वीकार कर लिया और वीजा के लिए आवेदन भी कर दिया था। बता दें कि, कपिल देव और आमिर खान को भी नवजोत सिंह सिद्धू ने साथ निमंत्रण आया था।

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कांग्रेस का ट्वीट, 'अटल थे, अटल हैं..अटल ही रहेंगे'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+