अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कांग्रेस का ट्वीट, 'अटल थे, अटल हैं..अटल ही रहेंगे'
नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लगभग दो महीने तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती रहे और गुरुवार को शाम 5:05 बजे उनका निधन हो गया। वहीं, उनके निधन की खबर आते ही पूरा देश शोक में डूब गया। बीजेपी सहित तमाम दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस दौरान दिल्ली में मौजूद रहे और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने भी अटल बिहारी के निधन पर दु:ख जताया।
ये भी पढ़ें: वाजपेयी के निधन पर भावुक हुए आडवाणी, कुछ ऐसे किया याद

ट्विटर पर कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया
ट्विटर पर कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, 'अटल थे... अटल हैं... अटल ही रहेंगे...विनम्र श्रद्धांजलि' जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'आज भारत ने एक महान व्यक्ति को खो दिया, अटल जी का लाखों लोग सम्मान करते थे और उनको प्यार करते थे, हम लोग उनको मिस करेंगे।'
सोनिया गांधी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जबकि गुलाम नबी आजाद से लेकर कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सभी दलों ने शोक व्यक्त किया और उनके निधन को देश के लिए बड़ा नुकसान बताया।

सात दिनों का राजकीय शोक
वहीं, वाजपेयी के निधन पर दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी झारखंड और उत्तराखंड़ में सात दिन का राज्यकीय शोक और एक दिन की सरकारी छुट्टी ऐलान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी ऑफिस और स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा बीजेपी ने 18-19 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को रद्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: करगिल युद्ध से पहले लाहौर पहुंचकर नवाज शरीफ से वाजपेयी लगे थे गले और फिर कही थी ये बात...












Click it and Unblock the Notifications