Hyperloop Train: अब दिल्ली से जयपुर मात्र 30 मिनट में! भारत में 1100km रफ्तार से दौड़ेगी हाइपरलूप ट्रेन
Hyperloop Train in India: अब दिल्ली से जयपुर मात्र 30 मिनट में पहुंच पाएंगे! जल्द ही यह सपना साकार होने जा रहा है। देश का पहला हाइपरलूप परीक्षण ट्रैक (Hyperloop Test Track) बनकर तैयार हो चुका है, जिस पर अब ट्रेन 1100km की रफ्तार से दौड़ने वाली है। नई टेक्नोलॉजी से लैस यह ट्रांसपोर्ट सिस्टम भारत में नई क्रांति लाने वाला है।

ये सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि भविष्य के तेज सफर का वादा है। जिस तकनीक की बातें होती थीं, वो अब जमीन पर उतर रही है। ये एक बड़ी उपलब्धि है, जो भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल करती है, जो इस आधुनिक तकनीक पर काम कर रहे हैं।
IIT मद्रास और भारतीय रेलवे मिलकर कर रहे काम (Hyperloop Train in India)
इस ट्रैक को भारतीय रेलवे और IIT मद्रास के सहयोग से तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 422 मीटर है। यह ट्रैक भारत में हाईपरलूप तकनीक के परीक्षण के लिए पहला बड़ा कदम है। इस ट्रैक के सफल टेस्ट के बाद देश में हाईपरलूप ट्रेन की उम्मीद जगी है। भविष्य में दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन से भी कई अधिक गुना स्पीड से एक शहर से दूसरे शहरों में पहुंचा जा सकेगा।
रेली मंत्री ने वीडियो किया शेयर
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 422 मीटर तैयार हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक को IIT मद्रास के साथ मिलकर तैयार किया गया। यह भविष्य में भारत के ट्रांसपोर्टेशन में नए आयाम रच सकता है, जिसमें अत्यधिक गति और सुरक्षा की गारंटी होगी। रेल मंत्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक का नजारा भी दिखाया गया है।
क्या है Hyperloop तकनीक? (Hyperloop in India latest Update)
हाईपरलूप को एक तरह का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम माना जा रहा है, जो ट्रेन को एक खास तरह के ट्यूब में चलाने की तकनीक पर आधारित है। इसमें ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा रफ्तार से यात्रा करेगी। इसकी गति 1100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जो इसे दुनिया के सबसे तेज ट्रांसपोर्ट साधनों में से एक बना सकती है।
हाईपरलूप तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अत्यधिक गति है। यह ट्रेन विशेष ट्यूबों में चलती है, जो एयर प्रेशर की मदद से गति प्राप्त करती है। इसके माध्यम से ट्रेन को किसी भी तरह के ट्रैक्शन की आवश्यकता नहीं होती। यह किसी भी जलवायु या भौगोलिक परिस्थिति में प्रभावी रूप से चल सकती है। इसके अलावा यह तकनीक पर्यावरण के प्रति भी अधिक जागरूक है। यह इलेक्ट्रिक ऊर्जा से संचालित होती है और कम प्रदूषण पैदा करती है। बता दें कि यूरोप में इसी तकनीक से ट्रेन चलाई जा रही है
तो दिल्ली से जयपुर 30 मिनट में!
अगर टेस्ट सफल होता है, तो इसके बाद इस हाईपरलूप तकनीक को बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। जिससे भारतीय महानगरों के बीच यात्रा के लिए यह एक नया विकल्प बनेगा। उदाहरण के लिए अगर हाईपरलूप ट्रेन चलती है, तो दिल्ली से जयपुर तक का सफर महज 30 मिनट में तय किया जा सकेगा। अभी जयपुर से दिल्ली सड़क या रेल मार्ग से 4-6 घंटे का समय लग जाता है।
हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक की खासियतें
- हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक की लंबाई 422 मीटर है।
- यह भारतीय रेलवे और IIT मद्रास के सहयोग से तैयार किया गया है।
- इसकी गति 1100 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
- यह पर्यावरण के अनुकूल और तेज गति वाला परिवहन साधन है।
- यह भारतीय ट्रांसपोर्ट सिस्टम को एक नई पहचान दिलाएगा।
हाइपरलूप ट्रेन की खास बातें? (Hyperloop Train Speed, Features)
- हाइपरलूप ट्रेन की रफ्तार 1100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- यह बुलेट ट्रेन और हवाई जहाज से भी दो-तीन गुना ज़्यादा तेज़ है।
- यह अपनी बिजली सोलर पैनल से बनाता है और चुम्बक की मदद से चलता है, जिससे आवाज भी नहीं होती।
- यह ट्रेन से कम जगह घेरता है और कोई सीधा प्रदूषण या शोर नहीं करता है।
- इसे चलाना कम खर्चीला है। इसकी लागत हाई-स्पीड रेल से 60% कम है।
- यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक है, जिससे इंसानी गलती की संभावना कम हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications