Hyderabad:सूडान जा रहे विमान में बोर्डिंग के वक्त व्हीलचेयर से गिरी कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला, मौत

नई दिल्ली-हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला विमान में बोर्डिंग के लिए जाते वक्त बोर्डिंग गेट पर ही व्हीलचेयर से गिर गई और अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। 62 साल की वह बुजुर्ग महिला कैंसर पीड़ित थी और वह इलाज कराने के लिए ही हैदराबाद आई हुई थी। लेकिन, जब उसे सूडान जाने वाले विमान में बोर्डिंग के लिए व्हीलचेयर पर ले जाया जा रहा था तो बोर्डिंग गेट पर ही वह व्हीलचेयर से गिर गई। एयरपोर्ट से उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hyderabad:Elderly woman suffering from cancer fell from wheelchair while boarding a plane to Sudan, died

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक वह बुजुर्ग महिला विमान के लिए जाते वक्त बोर्डिंग गेट पर ही थी कि व्हीलचेयर से गिर गई। हैदराबाद से सूडान जाने वाले विमान में बोर्डिंग के दौरान ही यह हादसा हुआ। वैसे अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि क्या यह हादसा किसी की लापवाही के चलते हुआ है। जानकारी के मुताबिक उस कैंसर पीड़ित महिला का इलाज हैदराबाद में ही चल रहा था और वह इलाज के लिए ही आई हुई थी। पुलिस स्टेशन से जारी बयान के मुताबिक,'व्हीलचेयर पर सवार 62 साल की एक कैंसर मरीज, जिसका यहां इलाज चल रहा था, आज सुबह सूडान जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग के वक्त बोर्डिंग गेट पर गिर गई। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।'

इस बीच तेलंगाना के लिए एक और बुरी खबर ये है कि कोरोना वायरस के टोटल पोजिटिविटी रेट के मामले में प्रदेश दिल्ली और मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि पिछले दो गफ्तों में हर 100 टेस्ट में राज्य में 25 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। इस तरह टीपीआर के मामले में तेलेंगाना अब पहले नंबर पर आ चुका है, जबकि उसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का नंबर है। जानकारी के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट में इजाफे का सबसे बड़ा कारण ये है कि राज्य में पहले रोजाना 1,000 से कम टेस्टिंग हो रही थी, जबकि अब इसकी संख्या में काफी इजाफा हो गया और शनिवार को वहां कुल 6,400 लोगों की टेस्ट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+