हैदराबाद: एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती को जिंदा जलाया
ये घटना 21 दिसंबर की है। सिकंदराबाद में स्थित एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाली संध्या शाम को दफ़्तर से घर जा रही थी।
नई दिल्ली। हैदराबाद की रहने वाली 22 साल की संध्या रानी को उसके ही एक पूर्व सहकर्मी ने जिंदा जला दिया। जिसके बाद अस्पताल में संध्या की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम कार्तिक है और वह संध्या से एकतरफा प्यार करता था। ये बात भी सामने आई है कि पहले भी आरोपी ने संध्या के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी। दो साल पहले आरोपी संध्या के साथ ही काम करता था।

21 दिसंबर की घटना
ये घटना 21 दिसंबर की है। सिकंदराबाद में स्थित एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाली संध्या शाम को दफ़्तर से घर जा रही थी। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल से आए कार्तिक ने उसे रोक लिया। उनके बीच किसी बात पर बहस हुई। तभी अचानक कार्तिक ने संध्या के ऊपर कैरोसिन की कैन डाल दी और फिर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। आरोपी कार्तिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी एकतरफा प्यार में पागल था
खबरों के के मुताबिक आग से जूझती संध्या को बचाने के लिए कई लोग दौड़े उन्होंने किसी तरह उसकी आग बुझाई लेकिन तब तक वह 60 फीसदी जल चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार्तिक कई महीनों से संध्या का पीछा कर रहा था। वह उससे एकतरफा प्यार करता था।

बेरोजगार चल रहा था आरोपी
ये बात भी सामने आई है कि दोनों एक साथ एक ही ऑफिस में काम करते थे और रिलेशनशिप में थे। जब पीड़िता के घरवालों को ये बात पता चली तो उसने लड़के से मिलने से इंकार कर दिया। लड़का इस बात से गुस्से में था और बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक कार्तिक के पास एक साल से कोई नौकरी नहीं थी। वह शराब भी खूब पीता था। संध्या को लगातार परेशान कर रहा था। उस पर वह उससे शादी करने का दबाव बना रहा था।












Click it and Unblock the Notifications