Hyderabad Visakhapatnam Corridor: दो मेगा सिटी की दूरी होगी 56 किमी कम, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पर आई गुड न्यूज!
Hyderabad Visakhapatnam Corridor: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। खम्मम-देवरपल्ली ग्रीनफील्ड हाईवे (NH-365BG) इसमें सबसे अहम है। अच्छी खबर यह है कि मई 2026 में अब इसे खोलने की तैयारी अंतिम स्टेज में है। 162 किलोमीटर लंबा यह 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे हैदराबाद-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है।
इसके चालू होने से हैदराबाद से विशाखापत्तनम जाने वाली दूरी करीब 56 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा भारी वाहनों को होगा, ट्रकों और भारी वाहनों की 2 से 3 घंटे तक के समय की बचत होगी।करीब ₹3,900 से ₹4,500 करोड़ की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना (Bharatmala Pariyojana) के तहत विकसित किया जा रहा है।

Hyderabad Visakhapatnam Corridor: उद्योगों के लिए बड़ी राहत बनेगा कॉरिडोर
- हाईवे तेलंगाना के खम्मम और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों से होकर आंध्र प्रदेश के एलुरु व पश्चिम गोदावरी जिले के देवरपल्ली तक जाएगा।
- विशेषज्ञों के अनुसार, यह कॉरिडोर तेलंगाना के सीमेंट, कोयला और फार्मा उद्योगों को विशाखापत्तनम और गंगावरम बंदरगाह तक तेज कनेक्टिविटी देगा।
- इंफ्रास्ट्रक्चर विश्लेषकों का मानना है कि सथुपल्ली और अश्वरावपेटा क्षेत्र में नए वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क विकसित होने की संभावना बढ़ेगी, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
Greenfield Corridor से हाई स्पीड कनेक्टिविटी
वर्तमान में पुलों, अंडरपास और इंटरचेंज का निर्माण अंतिम चरण में है। चूंकि यह पूरी तरह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, इसलिए इसका एलाइनमेंट सीधा और हाई-स्पीड यात्रा के अनुकूल रखा गया है। इस हाईवे पर वाहन 100 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकेंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि इस हाईवे के चालू होने से हैदराबाद-विशाखापत्तनम रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा, खास तौर पर विजयवाड़ा मार्ग पर। इससे ईंधन की बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की भी उम्मीद है।
परिवहन विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज और सुगम कनेक्टिविटी से निवेश आकर्षित होगा। खास तौर पर औद्योगिक क्लस्टरों के आसपास रियल एस्टेट और सहायक सेवाओं में भी तेजी देखने को मिल सकती है। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विशाखापत्तनम को आंध्र सरकार निवेश राजधानी के तौर पर विकसित करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications