हैदराबाद: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, दो छात्रों की मौत, 5 घायल
हैदराबाद। बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक निजी स्कूल की छत गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई, वहीं 5 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घटना उस समय हुई जब स्कूल परिसर में कुछ छात्र कराटे की क्लास के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान अचानक स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना गुरुवार को दोपहर में हुई, जब हैदराबाद के कुकटपल्ली में स्थित एक निजी स्कूल में कुछ छात्र कराटे की क्लास के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक स्कूल की छत गिर गई, जिसमें कई छात्र दब गए। तुरंत ही प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक हादसे में 6वीं क्लास के दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं पांच छात्र घायल हुए हैं।
मधापुर डीसीपी ए. वेंकटेश्वर राव ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बच्चे स्कूल परिसर में कराटे सीख रहे थे। इसी दौरान स्कूल की छत का एक हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में स्कूल के बच्चे आ गए। फिलहाल पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल हुए विद्यार्थियों को कुकटपल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।












Click it and Unblock the Notifications