95 लाख रुपये के 2000 के नोटों के साथ हैदराबाद पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया

हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि आखिर उनके पास इतना पैसा कहां से आया और वे इसे लेकर कहां जा रहे थे।

नई दिल्ली। कालेधन पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार की ओर से नोटबंदी की घोषणा किए जाने का असर हवाला कारोबार पर नहीं दिख रहा है। गुरुवार को पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर 95 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए हैं।

2000 rs

हैदराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके पास 2000 रुपये 100 रुपये के नोटों में 95 लाख 18 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि आखिर उनके पास इतना पैसा कहां से आया और वे इसे लेकर कहां जा रहे थे।

इसके पहले गुरुवार को मोहाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास 2000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। बरामद की गई कुल रकम 42 लाख रुपये थी। 2000 रुपये के नोट की कलर फोटो कॉपी के जरिए भी धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। इससे आरबीआई के उस दावे को भी धक्का लगा है जिसमें कहा गया था कि इसकी नकल नहीं की जा सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+