हैदराबाद: चाइल्ड हॉस्टिपल में आग, एक बच्ची की मौत, चार गंभीर
नई दिल्ली। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक बच्चे की मौत हो गई है। आग में चार और बच्चे झुलसे हैं, जिनका इलाज हो रहा है। आग सोमवार सुबह एलबी नगर स्थित शाईन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में लगी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शाईन चिल्ड्रेन हास्पिटल' के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग तेजी से फैली, जिसकी चपेट में यहां भर्ती बच्चे आ गए। इसमें यहां भर्ती नौ महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। चार बच्चे झुलसें हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका पास के अस्पताल में इलाज हो रहा है।
हादसे के समय अस्पताल में 40 से ज्यादा बच्चे भर्ती थे। 42 बच्चों को अस्पताल में भर्ती थे। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन को अभिभावकों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने काफी देर तक अस्पताल के सामने धरना दिया। अभिभावकों की मांग है कि बच्चों के अस्पताल में सुरक्षा मानकों पर ध्यान ना देने के लिए कार्रवाई हो।












Click it and Unblock the Notifications