आखिरी मॉर्निंग वॉक! 2 महिला और 1 बच्ची को रौंदती निकली बेकाबू कार, VIDEO में देखें मौत का मंजर

Hyderabad Bandlaguda Accident: मां-बेटी और एक महिला की मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत हो गई। तीनों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।

हैदराबाद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बंदलागुड़ा इलाके में एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली मां-बेटी समेत तीन लोगों को रौंद दिया। फिर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में 4 अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर मौके से कार चालक फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की पहचान अनुराधा, उनकी बेटी ममता और एक अन्य महिला कविता के रूप में हुई है। तीनों सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी कार ने कुचल दिया। मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। CCTV में कैद घटना...

Hyderabad Bandlaguda

सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि तीन महिलाएं टकल रही थी। तभी तेज रफ्तार बेकाबू लाल रंग की कार पीछे से आई और पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकाई। उधर, मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कार गलत तरीके से और रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ है। सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक और उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+