बेटी का डीएनए टेस्ट कराना चाहता था पति, पत्नी ने मुंह दबाकर मार डाली आठ माह की बेटी

बेटी का डीएनए टेस्ट कराना चाहता था पति, पत्नी ने मुंह दबाकर मार दी आठ की बच्ची

नई दिल्ली। पति और पत्नी के बीच शक ने आठ महीने की बेटी की जान ले ली। पति का कहना था कि ये बेटी उसकी नहीं है और पत्नी उसका डीएनए टेस्ट कराए, जबकि पत्नी ऐसा नहीं चाहती थी। ऐसे में महिला ने अपनी आठ महीने के बच्ची को मार डाला। घटना पंजाब के मानसा जिले की है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी महिला के शादी के बाद भी अपने प्रेमी से संबंध थे और उसके पति को शक था कि पत्नी को बेटी उससे नहीं बल्कि प्रेमी से है। ऐसे में उसने बच्ची के डीएनए टेस्ट के बाद ही उसे अपनाने की बात कही। इससे बचने को महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी आठ माह की बच्ची को कंबल से मुंह दबाकर मार डाला। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

husband want dna test mother killed her eight month old daughter

पति को हो गया था शक

पति को हो गया था शक

आरोपी महिला आंचल की शादी तीन साल पहले सोहनलाल से हुई थी। उसकी आठ माह की बच्ची दीपिका थी। उसके पति सोहन लाल को उसके और उसके प्रेमी सोनू के संबंधों के बारे में पता चला तो उसने कहा कि दीपिका उसकी बेटी नहीं है। इस पर उसने आंचल को डीएनए टेस्ट करवाने की बात कही थी। इससे घबराई आंचल ने ये बात प्रेमी सोनू को बताई तो इस पूरे मामले से बचने के लिए उन्होंने आठ माह की बच्ची दीपिका को ही मार डालने की ठान ली और मौका मिलते ही उसे मार डाला।

 पुलिस के सामने कुबूली हत्या करने की बात

पुलिस के सामने कुबूली हत्या करने की बात

आंचल ने बेटी की मौत को स्वभाविक बताकर परिवार को लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की लेकिन मृतका के दादा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस से आंचल और सोनू ने बताया कि दोनों में प्रेम संबध थे। आंचल के पति के बेटी के डीएनए टेस्ट करवाने की बात कहने पर ही उन्होंने दीपिका को मार देने की सोची और उसे मार दिया।

फोन कर प्रेमी को बुलाया

फोन कर प्रेमी को बुलाया

थाना इंचार्ज सरदूलगढ़ गुरदीप सिंह ने बताया कि आंचल और सोहन लाल की तीन साल पहले शादी हुई थी। आठ महीने पहले इनको बेटी हुई थी। कुछ समय पहले सोहन को पत्नी के प्रेमी सोनू के बारे में पता चला तो उसने डीएनए टेस्ट की बात कही। इसके बाद 21 अक्टूबर को आंचल ने प्रेमी सोनू को फोन किया और सारी बात बताई। फिर दोनों ने बच्ची की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+