साथ में शराब पीने वाली पत्नी को खाना बनाने में हुई देरी, पति ने भेज दिया ऊपर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के झगराखांड थानांतर्गत ग्राम पंचायत बंजी निवासी एक ग्रामीण ने शराब के नशे में खाना बनाने को हो रही देरी से नाराज होकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत् जुर्म दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत बंजी अंतर्गत बैगापारा निवासी 40 वर्षीय कद्दू एवं उसकी पत्नी 35 वर्षीया समुंदिया बाई ने रोजाना की तरह बुधवार की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया।

wine

कुछ देर बाद खाना देने में देरी होने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आग ताप रहे नशे में मदहोश कद्दू ने जलती हुई आग से लकड़ी उठाकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतका का पुत्र जो रात में पड़ोस में टीवी देखने गया हुआ था जब वह सुबह घर लौटा तो अपनी मां को मृत अवस्था में पाया।

उसने जब अपने पिता से पूछा तो उसने सारा घटनाक्रम बयां कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। वहीं मामले में झगराखांड पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+