मना करने पर भी अपने आशिक से छिप-छिप कर मिलती थी पत्नी, पति ने किया दर्दनाक काम
गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद खुद ही थाने में जाकर सरेंडर हो गया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला बादशाहपुर इलाके का है। यहां मातादीन नामक शख्स को अपनी पत्नी के अवैध संबंध का शक था। उसे शक था उसकी पत्नी गांव के ही सतेंद्र नामक युवक से चोरी-छुप्पे मिलती है। उसने इस मामले को लेकर अपनी पत्नी को समझाया भी था। इसके बाद भी जब पत्नी ने सतेंद्र से मिलना जुलना बंद नहीं किया तो रविवार को दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि मातादीन घर से यह कहकर निकला कि वो सतेंद्र की हत्या कर देगा।
नाराज मातादिन बीते 1 अक्टूबर के दिन कुल्हाड़ी लेकर सतेंद्र के पास पहुंचा। गुस्साए मातादीन ने सतेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह कुल्हाड़ी लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। वहां पुलिस ने उसके बयानों के आधार केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications