करवाचौथ पर प्रेमिका से मिलने से रोका तो पति ने पत्नी को आठवीं मंजिल से धक्का देकर मार डाला
करवाचौथ पर पड़ोसन से मिलने से रोका तो पति ने पत्नी को आठवीं मंजिल से धक्का देकर मार डाला
गुरुग्राम।
हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार रात को एक निजी कंपनी के निदेशक विक्रम ने कथित तौर पर अपनी पत्नी दीपिका की आठवीं मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी। मृतका बैंक में अधिकारी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी का सोसाइटी में रहने वालीएक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़े हो रहे थे। करवाचौथ की रात दीपिका ने विक्रम को दूसरी महिला के पास जाने पर टोका तो बात इतनी बढ़ गई कि उसने दीपिका को आठवीं मंजिल से धक्का दे दिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
शनिवार रात 11 बजे की घटना
घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे की है। अचानक किसी चीज के गिरने की आाज सुन सोसायटी के लोग बाहर निकले तो दीपिका को जमीन पर गिरा पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया और दीपिता के पिता को इसकी सूचना दी। रविवार सुबह दीपिका के पिता ने थाने आकर बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के दो बच्चे हैं
चंडीगढ़ के रहने वाले मृतका के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी साइबर सिटी के इंडसइंड बैंक की शाखा में डिप्टी मैनेजर थी। वहीं उसका पति स्काईलार्क कंपनी में सहायक निदेशक के पद पर तैनात है। दोनों की तैनाती गुरुग्राम में थी इसलिए दोनों यहीं रहते थे। छह साल पहले दीपिका ने विक्रम चौहान से शादी की थी। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है।

विक्रम के प्रेम संबंधों को लेकर होती थी लड़ाई
दीपिका के पिता का कहना है कि शादी के बाद सब ठीक था लेकिन बीते छह माह से विक्रम के किसी दूसरी महिला से अफेयर के चलते दोनों में झगड़े हो रहे थे। विक्रम का सोसायटी की ही एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था, वो अकसर उसके पास जाता था। दीपिका इस पर सवाल उठाती थी तो विक्रम उससे मारपीट करता था। दीपिका के पिता ने विक्रम की महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications