गैर मर्द के साथ देखा था संबंध बनाते हुए तो पति ने कर दी हत्या
पुणे। पुणे के हडपसर इलाके में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रेणुका संजय पवार मूल रुप से उस्मानाबाद की थी। संजय पवार से शादी करने के बाद वो हडपसर में रहती थी। बता दें कि संजय पवार रोज शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया करता था। घटनावाले दिन भी संजय घर में शराब पीकर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा, वाद विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने अपनी पत्नी का हथोड़े से सिर ही फोड़ दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्त में आए संजय पवार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी का किसी के साथ चक्कर चल रहा था, जो उसे कतई बर्दाश्त नहीं था। उसकी पत्नी हमेशा उससे झगड़ा करके मायके चली जाया करती थी। बता दें कि दो दिन पहले ही सुलाह करके पत्नी को मायके से वापस लाया था। संजय पवार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को पराए मर्द के साथ हमबिस्तर होते हुए देखा था। बताया कि उसकी पत्नी अपने सिर में हथोड़े से मारने का ढोंग कर रही थी। गुस्से में आकर संजय ने हथोड़ा छीन लिया और पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications