नजरबंद किए गए गिलानी और मसरत, जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार
नयी दिल्ली। भारत की जमीं पर पाकिस्तानी झंडा लहराने और पाकिस्तान के नारे लगाने पर हरकत में आई जम्मू कश्मीर सरकार मे हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी और मसरत आलम समेत 5 अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया है। सरकार के आदेश के बाद गिलानी के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही सरकार ने गिलानी की शुक्रवार को त्राल में होने वाली सभा पर भी रोक लगा दी गई थी।

आपको बता दें कि बुधवार को श्रीनगर में हुई एक रैली में अलगाववादी नेता मसरत ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। गिलानी की इस रैली में पाकिस्तानी झंडे भी लहराए गए। जिसके बाद सख्त कार्रवाई करते हुए सरकार ने उन्हें नजरबंद कर दिया है और माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से बात की और मसर्रत आलम पर कार्रवाई करने को कहा। केंद्र सरकार के दबावों के बाद मुफ्ती ने आश्वासन देते हुए कहा कि मसर्रत के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी












Click it and Unblock the Notifications