गैर हिंदू एंकर को देख पैनलिस्ट अजय गौतम ने मूंद ली आंखे, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। राइट विंग संस्था 'हम हिंदू' के संस्थापक अजय गौतम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी नजर छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल अजय गौतम एक न्यूज चैनल के लाइव डिबेट में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने जैसे मुस्लिम एंकर को देखा तो उन्होंने दोनों हाथ से अपनी आख को बंद कर लिया। अब ट्विटर पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे है।

Hum Hindu Founder closing eyes on seeing Muslim anchor on TV, Video Viral

बता दें कि अजय गौतम ने साल 2015 में हम हिंदू संस्था शुरू की थी, इसके बाद उन्होंने अपनी एक वेबसाइट भी बनाई है। मुस्लिम तुष्टिकरण को राजनीति के खिलाफ बताते हैं और पूर्ण स्वराज, पूर्ण हिंदू राष्ट्र एकमात्र उद्देश्य है। यह घटना उस समय चर्चा में आई जब न्यूज चैनल ने उनका वीडियो ट्वीट किया जिसमें वो मुस्लिम एंकर को न देखने के लिए दोनों हाथों से अपनी आंख और चेहरा छुपाते हुए नजर आ रहा है।

जिस एंकर को देखकर अजय गौतम ने अपनी आंख बद की उनका नाम मोहम्मद खालिद था, लेकिन उन्होंने उनको सीधे देखने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद उनके इस हरकत पर कहा कि यह भयावह है। उन्होंने कहा कि समाचार चैनल आगे से उन्हें अपने स्टूडियो में आमंत्रित करने से इंकार कर दिया है।

जैसे ही अजय गौतम का ये वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग अजय गौतम की जमकर निंदा हो रही है। एक यूजर ने लिखा हिंदू नेता अजय गौतम एक डिबेट शो में थे और अपनी आंखों को ढंक लिया था, ताकि उन्हें मुस्लिम न्यूज एंकर खालिद को नहीं देखना पड़े। यह कोई खास बात नहीं है, यह 2019 के भारत में राष्ट्रीय टीवी की स्थिति है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर लिखी आपत्तिजनक पोस्ट, हाईकोर्ट का जमानत देने से इनकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+