नीले रंग की साधारण सी देसी बाथरूम चप्‍पल की कीमत 9 हजार रुपये देख भड़के लोग- बोले पैरागॉन 100 में देगा

HUGO BASS Brand Tolleds: ब्रांडेड कंपनियां अपने ब्रांड के नाम पर अपने कस्‍टमर को भारी चूना लगाती आई है। दुनिया के टॉप ब्रांड में शुमार एक और कंपनी ब्रांड ह्यूगो बॉस (HUGO BASS) जो लक्‍जरी ब्रांड है वो साधारण सी दिखने वाली देसी बाथरूम स्‍लीपर की इतनी कीमत लगाकर बेच रहा है कि वो लोगों के निशाने पर आ चुकी है। ट्विटर यूजर जमकर कंपनी का मजाक बनाते हुए कमेंट कर रहे हैं।

नीले रंग की देसी बाथरूम चप्‍पल की कीमत 9 हजार रुपये

नीले रंग की देसी बाथरूम चप्‍पल की कीमत 9 हजार रुपये

दरसअल, ब्रांड ह्यूगो बॉस नाम की कंपनी नीले रंग की साधारण सी दिखने वाली चप्‍पल को 8,990 रुपये में बेच रही है। वास्तव में ये कीमत सौ जोड़ी चप्पल की कीमत नहीं है बल्कि एक जोड़ी बाथरूम में पहनने वाली रबर की स्‍पीलर की कीमत है।

150 रुपये से अधिक हम नहीं देंगे

150 रुपये से अधिक हम नहीं देंगे

ट्विटर यूजर ने कहा है उन चप्पलों की तरह दिखते हैं जो देसी घरों में बाथरूम में पहने जाते हैं। abhi@argoalss नाम के यूजर ने ये फोटो शेयर की है। ट्विटर पर इसे साधारण सी दिखने वाली चप्‍पल का दाम देखते ही लोग कहने लगे आखिर इसमें ऐसा क्‍या है। लोगों ने कहा इसके लिए 150 रुपये से अधिक हम नहीं देंगे।

इस ब्रांड का नाम बदलकर "HAGO BASS" कर दो

एक यूजर ने यहां तक कह दिया "अगर मैं करोड़पति बन भी जाऊं, तो मैं इस रकम के लिए एक चप्पल नहीं खरीदूंगा।" पैरागॉन शायद इसी तरह की चप्पल के लिए 100 रुपये चार्ज करेगा। एक यूजर ने लिखा इस ब्रांड का नाम बदलकर "HAGO BASS" कर दो ।

कुछ दिन पहले ऐसे ही 15 हजार की शार्ट भी बिक रही थी

हर दूसरे दिन ट्विटर पर इस तरह के मूल्य वाले आइटम सामने आते हैं। हाल ही में 15,450 रुपये की कीमत वाले शॉर्ट्स की एक साधारण से पेयर ने सबको चकित कर दिया। इतना ही नहीं इसके साथ एक शर्ट भी थी जिसकी कीमत 11,450 रुपये है। शॉर्ट्स में लाल आउटलाइनिंग वाली नीली और हरी धारियां थीं और शर्ट पर चेक प्रिंट था। साथ ही, इसके साथ वही ग्रीन चेकर्ड प्रिंट शॉर्ट्स भी मौजूद थे।

पट्टापट्टी ट्राउजर 15 हजार क्यों ?

उस फोटो को अरशद वाहिद नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया और उसके कैप्‍शन में लिखा था यह पट्टापट्टी ट्राउजर 15 हजार क्यों है?" लोगों को आश्चर्य हुआ है कि इन कपड़ों के बारे में विशेष रूप से कुछ भी नहीं है जो कि सस्ते एडीशन में उपलब्ध नहीं हैं। कपड़े आपके औसत दैनिक पहनने के समान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+