Alphabet सीईओ सुंदर पिचाई के पैकेज में भारी बढ़ोत्तरी, अब मिलेगा इतना वेतन

नई दिल्ली। गूगल की पैरेंट कंपनी एल्फाबेट इनक के नए सीईओ को अगले तीन में 24 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा हुई है। ये राशि उन्हें अपना टारगेट पूरा करने पर ही मिलेगी। उन्हें अगले साल से 20 लाख डॉलर का सालाना वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर एल्फाबेट के शेयरों का प्रदर्शन S&P 100 सूचकांक में बेहतर रहता है, तो उन्हें अलग से 9 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त स्टॉक ग्रांट मिलेगा।

प्रदर्शन के आधार पर स्टॉक पुरस्कार

प्रदर्शन के आधार पर स्टॉक पुरस्कार

ऐसा पहली बार हो रहा है जब कंपनी प्रदर्शन के आधार पर स्टॉक पुरस्कार दे रही है। गूगल के को-फाउंडर्स लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 47 वर्षीय पिचाई को इसी महीने इस शीर्ष पद के लिए चुना गया था। पिचाई को केवल अभी ही नहीं बल्कि लंबे समय से भारी वेतन मिल रहा है। इससे पहले साल 2015 में उन्हें 20 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड मिला था।

पहले स्वीकार नहीं किया था स्टॉक अवॉर्ड

पहले स्वीकार नहीं किया था स्टॉक अवॉर्ड

बीते साल भी उन्होंने स्टॉक अवॉर्ड ये कहते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया था कि उन्हें पहले ही अच्छी खासी सैलरी मिल रही है। ब्लूमबर्ग पे इंडेक्स के मुताबिक पिचाई को 2018 में 19 लाख डॉलर का वेतन मिला था। भारतीय मूल के पिचाई ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और वारटन स्कूल ऑफ द यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से उच्च शिक्षा हासिल की है। McKinsey & Co. में काम करने के बाद पिचाई 2004 में गूगल से जुड़े थे।

2015 में एल्फाबेट को होल्डिंग कंपनी बनाया

2015 में एल्फाबेट को होल्डिंग कंपनी बनाया

वह गूगल के कुछ लोकप्रिय प्रोडक्ट जीमेल, क्रोम ब्राउजर और एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे प्रोडक्ट्स पर काम कर चुके हैं। पेज और ब्रिन ने ही साल 2015 में एल्फाबेट को होल्डिंग कंपनी बनाया था। उन्होंने गूगल के सीईओ के तौर पर पिचाई को चुना था। इसके बाद से उनकी जिम्मेदारियां बढ़ती गईं। इस दौरान पिचाई ने कंपनी के एल्गोरिदम, चीन की सेंसरशिप और सर्विलांस को लेकर कांग्रेस की सुनवाई में भी सवालों का जवाब दिया। इसी महीने तीन दिसंबर को पिचाई को एल्फाबेट का सीईओ नियुक्त किया गया था।

रामचंद्र गुहा को अर्बन नक्सल कहकर भाजपा ने साधा निशाना, किया ये ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+