शरद यादव का कांवड़ियों पर विवादित बयान, कहा बेरोजगार हैं, इसलिए...
नयी दिल्ली। जेडीयू नेता और पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कांवड़ियों की भक्ति पर सवाल उठाते हुए उनपर विवादित बयान दिया है। शरद यादव ने विदादित बयान देते हुए कहा है कि कांवड़ियों के पास कोई काम-धंधा नहीं है इसलिए वे हरिद्वार जा रहे हैं।

शरद यादव ने इस बायन पर भाजपा नेता विरोध पर उतर आएं हैं। शरद यादव की मानें तो हरिद्वार में भीड़ कांवड़ियों की वजह से नहीं बल्कि बेरोजगारों की वजह से बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नौकरियों का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं किया। उन्होंने कांवड़ियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वो अपने वादों को करने में असफल रही है।
इतना ही नहीं शरद यादव ने गौर-रक्षा के मसले पर भी केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। शरद यादव गौ रक्षकों पर निशाना साधते हुए कहा कि गौरक्षकों को किसने बनाया है? इसके अलावा उन्होंने गौ रक्षकों को बैन करने के लिए भी सरकार से कहा था। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गौ-रक्षा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर भाजपा और संघ को गाय और नीलगाय से इतना ही प्यार है तो उसे अपने शाखाओं में रखें।












Click it and Unblock the Notifications