चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में भारत की जीत से हुए इतना खुश कि रोना पड़ा

चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में साऊथ अफ्रीका पर भारत ने जैसे ही जीत दर्ज की एक पंडाल के कुछ लोगों को ये भारी पड़ गया।

पुणे। चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में साऊथ अफ्रीका पर भारत की जीत एक पंडाल के कुछ लोगों को भारी पड़ गया। जैसे ही क्रिकेट मैच में भारत ने अपनी जीत का डंका बजाया, वहीं दूसरी ओर पुणे के पिंपरी-चिंचवड में पटाखे फोड़ने की शुरुआत हो गई। लेकिन जीत का जश्न तब किरकिरा हो गया जब पटाखों की चिंगारी एक गोदाम में जा गिरी। जिससे देखते ही देखते एक चिंगारी ने रौद्र रूप ले लिया।

चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में भारत की जीत से हुए इतना खुश कि रोना पड़ा

ये घटना रात 11.30 बजे के करीब चिंचवड स्थित एसएस डेकोरेटर्स के गोदाम में घटी। किसी को अंदाजा भी नहीं था, एक छोटी चिंगारी इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगी। चिंचवड के अहिंसा चौक स्थित मंडप केंद्र में ये आग देखते ही देखते इतनी फैल गई थी कि आग को बुझाना काफी मुश्किल हो गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में भारत की जीत से हुए इतना खुश कि रोना पड़ा
चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में भारत की जीत से हुए इतना खुश कि रोना पड़ा

नागरिकों ने जब आग लगी देखी तो तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इस आग में किसी के भी माके जाने की कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन मंडप का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। इस आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी, फायर ब्रिगेड ने 6 घंटे में आग बुझाने में सफलता पाई जिसमें बहुत बड़े पैमाने में नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+