सिर्फ जीत ही नही, भाजपा की संपत्ति में भी हुआ जबरदस्त इजाफा

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी चुनाव में जीत दर्ज कर रही है, उसके बाद पार्टी की कुल संपत्ति में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। भाजपा की कुल संपत्ति की बात करें तो उसमे 22.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी महज एक वर्ष के भीतर दर्ज की गई है। वर्ष 2016-17 की बात करें तो भाजपा की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपए थी, जोकि वर्ष 2017-18 में 22.27 फीसदी बढ़कर 1483.35 पहुंच गई है। यह आंकड़ा चुनाव पर नजर रखने वाली संस्था असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने जारी किया है।

इन दलों की आय हुई कम

इन दलों की आय हुई कम

कांग्रेस और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की बात करें तो उनकी संपत्ति में पिछले वर्ष कमी देखने को मिली है। दोनों ही दलों की वार्षिक संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2016-17 की तुलना में 2017-2018 में कांग्रेस की कुल संपत्ति 15.26 फीसदी घटकर 854.75 करोड़ रुपए से 724.35 करोड़ रुपए पहुंच गई है। जबकि इसी वित्तीय वर्ष में एनसीपी की कुल संपत्ति 16.39 फीसदी घटकर 11.41 करोड़ रुपए से 9.54 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

सात दलों ने घोषित की संपत्ति

सात दलों ने घोषित की संपत्ति

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कुल सात राष्ट्रीय पार्टियों ने अपनी संपत्ति घोषित की है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी शामिल है। इन सभी सात पार्टियों की कुल संपत्ति की बात करें तो इसमे कुल 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2016-17 में इन सभी पार्टियों की कुल संपत्ति 3260.81 करोड़ रुपए थी, जोकि 2017-18 में बढ़कर 3456.65 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

कितना कर्ज है पार्टियों पर

कितना कर्ज है पार्टियों पर

टीएमसी की कुल संपत्ति की बात करें तो यह 10.86 फीसदी बढ़ी है और 26.25 करोड़ रुपए बढ़कर 29.10 करोड़ रुपए पहुंच गई है। सभी सातों पार्टियों पर कर्ज की बात करें तो यह 27.26 फीसदी घटकर 514.99 करोड़ से 374.62 करोड़ रुपए पहुंच गई है। वर्ष 2017-18 में कांग्रेस ने अपनी कुल कर्ज 324.2 करोड़ रुपए घोषित की थी,भाजपा पर 21.38 करोड़ और टीएमसी पर 10.65 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+