केरल के पलक्कड़ में भारी मात्रा में पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री, खदान के पास बरामद हुई 8,000 जिलेटिन की छड़ें
केरल के पलक्कड़ में भारी मात्रा में पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री, खदान के पास बरामद हुई 8,000 जिलेटिन की छड़ें
तिरुवनंतपुरम,04 अगस्त: केरल पुलिस ने पलक्कड़ जिले से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामइ हुई है। जिसके बाद पलिस ने जांच और तेज कर दी है। केरल के शोरनूर जिले की एक खदान के पास लावारिस पाए गए 40 बक्सों में करीब 8,000 जिलेटिन की छड़ें मिली हैं। इन छड़ों का इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया जा सकता है।

पुसिस ने बताया कि हमारी जांच जारी है। इससे पहले यहां के स्थानीय लोगों को सबसे पहले बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिले थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ही बताया कि यहां 40 बक्से छोड़े गए हैं जिनमें जिलेटिन की छड़ें रखी हुई है।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिन्होंने सभी विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने पहले भी खुले इलाकों और रिहायशी इलाकों में ऐसी विस्फोटक सामग्री देखी है। पुलिस जांच उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने खदान के पास विस्फोटक सामग्री छोड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications