ऋतिक रोशन की मां पर छाया 'सुपर 30' का खुमार, जुगराफिया Song पर जमकर किया डांस, देखें Video
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया है, फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, डांसिग स्टार और डैशिंग एक्टर कहे जाने वाले ऋतिक रोशन इस फिल्म से एक संजीदा अभिनेता भी साबित हो गए हैं, उनकी कामयाबी से सबसे ज्यादा खुश उनकी मम्मी पिंकी रोशन हैं, जिनका डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस वीडियो में एक्टर की मम्मी के दो रूप देखने के मिल रहे हैं।

ऋतिक रोशन की मां ने किया जिम में Work-Out
पहले रूप में वो अपने बेटे की तरह फिटनेस फ्रीक के रूप में दिख रही हैं, क्योंकि वीडियो में वो अपने बेटे की तरह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर इस वर्कआउट के बाद वो ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के लोकप्रिय सॉन्ग 'जुगराफिया' पर जमकर थिरकती दिख रही हैं। खास बात ये है कि इस वीडियो को खुद ऋतिक ने ही शेयर किया है।
पिंकी रोशन ने किया जुगराफिया song पर जमकर डांस
वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन लिखा, 'Wait for it... #championoflife #supermom #loveyoumama', ऋतिक की मां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पढ़ें: Chandrayaan 2 की सफल लॉन्चिंग पर शाहरुख खान ने 'Yes Boss' स्टाइल में दी बधाई, जानिए क्या कहा
वीडियो
इस वीडियो पर अभिनेत्री बिपाशा बसुऔर मृणाल ठाकुर ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है, बिपाशा बसु ने लिखा-Sooooo cute तो वहीं मृणाल ठाकुर ने लिखा, ''This just made my day #proudmama ❤️".

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Super 30
आपको बता दें कि फिल्म में ऋतिक रोशन गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका में हैं, तो वहीं मृणाल ठाकुर ने ऋतिक की पत्नी की भूमिका निभाई है, पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म में अहम रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications