Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर से स्कूल खोलने के लिए केंद्र सरकार ने माता-पिता का मांगा फीडबैक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों ने फिर से अपने यहां लॉकडाउन लागू कर दिया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा सचिवों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वह स्कूल पुन: खोले जाने के विषय पर अभिभावकों से उनकी राय जानें।

HRD seeks parents’ feedback on when to reopen schools during coronavirus pandemic

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी ने भी एक सर्कुलर भेजा है ताकि स्कूल खुलने पर अभिभावकों से उनकी राय जान सकें कि वो स्कूलों से क्या चाहते हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि माता-पिता से फीडबैक लिया जाए कि स्कूलों में कब और कैसे फिर से पढ़ाई शुरू हो। पत्र में 20 जुलाई तक निम्नलिखित बिंदुओं पर स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता का फीडबैक लेने को कहा गया है।

1- अभिभावकों से पूछा जाए कि अभिभावक स्कूलों को दोबारा कब खोले जाने पर सुविधाजनक महसूस करते हैं। अभिभावकों के मुताबिक स्कूलों को अगस्त, सितंबर या अक्टूबर किस महीने में खोला जाना चाहिए।

2-अभिभावकों की स्कूलों से क्या अपेक्षा है। वे क्या चाहते हैं कि स्कूल कब से दोबारा शुरू कर दिए जाएं। स्कूल खोले जाने एवं छात्रों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर अभिभावक चाहें तो कोई अन्य फीडबैक अथवा सुझाव भी दे सकते हैं।

केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे 20 जुलाई तक सुझाव हासिल करने के लिए अभिभावकों को ईमेल करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद से देश भर में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। तब से केंद्र ने कई छूट दी हैं लेकिन शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+