हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप
नई दिल्ली। हावड़ा- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से रेलवे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। ट्रेन के नई दिल्ली से छूटने के बाद स्टेशन पर एक कॉल आई और ट्रेन में बम होने की बात कही गई। इस कॉल के बाद रेलवे विभाग हरकत में आया और ट्रेन को गाजियाबाद में रोका गया। यहां ट्रेन की चेकिंग की गई।


ट्रेन को खाली करा दिया गया और काफी समय तक ट्रेन को खंगाला गया।। बम स्कवायड की टीम और खोजी कुत्ते ट्रेन में बम की तलाश के लिए बुलाए गए। बम ना मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications