Howdy Modi: अमेरिका ने भारत के साथ दिखाई 'मजबूत दोस्ती', बदला गया प्रतीक चिन्ह
नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा दोस्त बताया। वहीं, पीएम मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। दूसरी तरफ, भारत-अमेरिका की दोस्ती को अहमियत देते हुए वहां के प्रशासन ने एक ऐसा कदम उठाया जो अमेरिका में शायद ही पहले कभी हुआ हो।

अमेरिकी राष्ट्रपति के 'प्रतीक चिन्ह' को बदला गया
पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति के मंच पर प्रेसिडेंट की सील के बजाय भारत-अमेरिका मित्रता पर बना प्लैग नजर आया। दरअसल, प्रोटोकॉल के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति जहां कभी भी भाषण देते हैं, वहां मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति का प्रतीक चिन्ह प्रदर्शित किया जाता है। चाहें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या अन्य विदेशी कार्यक्रम, लेकिन ह्यूस्टन में रविवार को ऐसा नहीं हुआ। इसके स्थान पर गोलाकार लोगो का इस्तेमाल किया गया जिसमें भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वजों को दर्शाया गया।

ट्रंप ने की मोदी की जमकर तारीफ
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत पीएम मोदी को बर्थडे विश के साथ की। इसके बाद उन्होंने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी, मैं आपके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। मैं कहना चाहूंगा, जो काम आप भारत में कर रहे हैं, मैं भी वहीं काम यहां पर कर रहा हूं।' ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा, 'अगर मैं दोबारा चुना गया तो भारत का एक सच्चा दोस्त व्हाइट हाउस में होगा।' डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनसे बेहतर भारत का अच्छा दोस्त कोई और नहीं है और पीएम मोदी इस बात को जानते हैं।
Recommended Video

भारतीय अमेरिकी समुदाय के 50 हजार लोग जमा थे
वहीं, 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ह्यूस्टन और अमेरिका के लोगों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बहुत कुछ हो रहा है और बहुत कुछ बदल रहा है। हमने नई चुनौतियां तय करने और उन्हें खत्म करने की जिद ठान रखी है। इन्हीं भावनाओं पर मैंने एक कविता लिखा थी, 'वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसलों की मीनार है।' पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के लोकप्रिय नारे 'अबकी बार, मोदी सरकार' की तर्ज पर 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' का नारा भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications