'इंटरनेट सर्वनाश' से बचने में कैसे मदद करेगा Aditya-L1? परेशान करने वाली है 2025 की भविष्यवाणी

Aditya l1 Mission: पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर 'इंटरनेट के सर्वनाश' की चर्चा चल रही। दावा किया जा रहा कि दो साल बाद दुनियाभर से इंटरनेट खत्म हो जाएगा। इसके पीछे की वजह हमारा अपना सूर्य होगा। हालांकि इसरो का आदित्य एल1 मिशन इसको रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है।

दरअसल कुछ एक्सपर्ट्स ने 2025 में इंटरनेट खत्म होने की बात कही थी। उसके पीछे की वजह भीषण सौर तूफान होगा। इसी बात को सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया और उस पर बहस शुरू हो गई। हालांकि किसी भी देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Aditya

दावे के मुताबिक 2025 में 'सोलर मैक्सिमम' होगा। इसका मतलब है कि उस वक्त सूर्य सबसे ज्यादा उग्र होगा और उससे लगातार सौर तूफान उठेंगे। ये तूफान सैटेलाइट्स को काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में इंटरनेट की तबाही की आशंका जताई जा रही है।

क्या कभी ऐसा हुआ है?
वैसे तो जब से फोन और इंटरनेट आया है, तब से ऐसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन 1859 में इसी तरह का मामला आया था। उस वक्त काफी भीषण सौर तूफान उठा था, जिसकी वजह से टेलीग्राफ लाइनों में स्पार्किंग हो गई। साथ ही ऑपरेटर्स को झटके लगे। हालांकि उस वक्त भी पूरी लाइन बंद नहीं हुई थी। इसके बाद 1989 में सौर तूफान की वजह से कनाडा में पावर ग्रिड प्रभावित हुई थी।

इंटरनेट केबल भी होंगी प्रभावित?
मामले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की कंप्यूटर साइंस की प्रोफेसर संगीता अब्दु ज्योति ने बताया कि अभी तक किसी भीषण सौर तूफान का सामना सैटेलाइट्स ने नहीं किया है। ऐसे में इस बारे में सटीक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। तूफान की चपेट में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि सिस्टम कैसे रिस्पांस करता है। हाल ही में एक रिसर्च पेपर भी आया था, जिससे इंटरनेट सर्वनाश की चर्चा तेज हो गई। दावा ये भी किया जा रहा कि सौर तूफान समुद्र के तल में मौजूद इंटरनेट लाइनों को भी प्रभावित कर सकता है।

आदित्य एल1 ऐसी स्थिति से निपटने में करेगा मदद
इसरो का आदित्य एल1 मिशन सूर्य के अध्ययन के लिए बनाया गया है। ये सूर्य की संरचना, उससे निकलने वाले सौर तूफान, सौर तूफान के प्रभाव और सूर्य से निकलने वाली अन्य घातक किरणों पर रिसर्च करेगा। इसके डेटा के आधार पर ही सौर तूफान से सैटेलाइट्स को बचाने का तरीका खोजा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+