18 साल से ऊपर है उम्र तो घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, 1 मई से लगेगी वैक्सीन
नई दिल्ली, अप्रैल 22: देश में कोरोना महामारी ने भयानक रूप ले लिया है, जिस वजह से गुरुवार को 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। हालांकि इस बीच एक राहत भरी खबर भी आई है, जिसके तहत 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि नए चरण के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही की तरह रखी गई है।
Recommended Video

आसान है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले Cowin.gov.in पर लॉग इन करें।
- इसके बाद आपको वहां पर अपना नंबर डालना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज कर सब्मिट कर दें।
- इसके बाद वहां पर रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको पहचान पत्र का प्रकार, नाम, लिंग और जन्मतिथि डालकर सब्मिट करना होगा।
- जानकारी भरने के बाद आपको एक कंफर्मेशन का मैसेज आएगा। जिसके बाद अकाउंट डिटेल आपको दिखने लगेगा। अब आप अपना अप्वाइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं।
- ऊपर बताई गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप तीन अन्य लोगों को भी इसमें ऐड कर सकते हैं।

अरोग्य सेतु से भी रजिस्ट्रेशन
वहीं अगर आपके फोन में अरोग्य सेतु ऐप है, तो आपको Cowin.gov.in पर जाने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप अरोग्य सेतु के अपडेट वर्जन को इंस्टाल कर लें। इसके बाद वहां पर आपको वैक्सीनेशन का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके फोन नंबर डालें। इसके बाद ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

कितनी चुकानी होगी कीमत?
सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक वो राज्य सरकारों की वैक्सीन की एक डोज 400 रुपये में देगी, जबकि प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि केरल, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की है। एक और बात ध्यान रखनी जरूरी है, वैसे तो वैक्सीन की दो डोज दी जाती है, लेकिन रजिस्ट्रेशन एक बार ही करना पड़ेगा। पहली डोज मिलने के बाद आपको एक प्रमाण पत्र मिलेगा, जिस पर दूसरी डोज की तारीख लिखी रहेगी।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications