अगर जान जाएंगे ये तरीका, तो चुटकी में मोबाइल नंबर हो जाएगा आधार से लिंक
Recommended Video

नई दिल्ली। सरकार मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने का एक आसान तरीका ला रही है। अभी तक अगर किसी को अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करना होता है तो उसे काफी दिक्कत होती है। सबसे अधिक दिक्कत वरिष्ठ नागरिकों को होती है। घंटों तक लाइन में लगे रहना किसी भी वरिष्ठ नागरिक के लिए एक सजा जैसा ही है। इसी से राहत देने के लिए अब सरकार एक ऐसा आसान तरीका लाने जा रही है जिससे AADHAAR को MOBILE से LINK करना काफी आसान हो जाएगा। अगर आपने अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया है तो फरवरी 2018 से पहले जरूर करवा लें, वरना आपका फोन नंबर डीएक्टिवेट हो जाएगा। आधार और मोबाइल फोन को लिंक करने को सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपना फोन नंबर अपने आधार से लिंक नहीं किया है तो अब करवा लें। जानिए कैसे आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करवाएं।

पहली बार ऑफलाइन होगा लिंक
अगर आप पहली बार अपना मोबाइल आधार से लिंक कर रहे हैं तो आपको यह काम ऑफलाइन ही करना होगा। इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा और वहां से आधार अपडेट फॉर्म लेकर अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करना होगा। अगर आप चाहें तो आपको यह फॉर्म घर बैठ भी मिल सकता है, जिसे सिर्फ आधार सेंटर में जमा करना होगा। जानिए कैसे घर बैठे पाएं आधार अपडेट फॉर्म।

घर बैठे पाएं आधार अपडेट फॉर्म
अगर आप कहीं जाना नहीं चाहते हैं तो आप घर बैठे भी आधार अपडेट फॉर्म ऑनलाइन पा सकते हैं, जहां से आप उसे प्रिंट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आधार की वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाना होगा और वहां पर Aadhaar Data Update Form पर क्लिक करके आधार की जानकारी अपडेट करने वाला फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

देने होंगे ये दस्तावेज
आधार की वेबसाइट से डाउनलोड किए इस फॉर्म को भरकर वापस आधार सेंटर पर जमा करना होगा। फॉर्म पर यह जरूर लिख दें कि सिर्फ मोबाइल नंबर अपडेट किया गया है। फॉर्म को जमा करते समय आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक अन्य आईडी प्रूफ जैसे पैन, पासपोर्ट, वोटर आईडी देना होगा। इसके बाद आपको बायोमीट्रिक वेरिफाई किए जाएंगे। वेरिफिकेशन के बाद आपको एक स्लिप मिल जाएगी और 2-5 दिन में यह अपडेशन पूरा हो जाएगा।

घर बैठे भी कर सकेंगे लिंक
मोबाइल नंबर को ऑनलाइन भी अपडेट किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मौजूदा नंबर आधार के साथ पहले से ही लिंक हो। तभी आप अपने किसी दूसरे नंबर को आधार से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पर आपको अपना आधार नंबर डालना होगा, जिसके बाद आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा। यह ओटीपी पेज पर डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको Select field(s) to update के विकल्प में ‘Mobile Number' पर क्लिक करना होगा और फिर अपना नया मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करना होगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications