अब आप सिर्फ तीन दिन में पा सकते हैं अपना पासपोर्ट, जानिए सरकार की तत्काल स्कीम

नई दिल्ली। तत्काल स्कीम के अंतर्गत पासपोर्ट अब आपको सिर्फ तीन दिन में मिल जाएगा। विदेश मंत्रालय ने तत्काल पासपोर्ट के लिए ए ग्रेड अधिकारियों के सत्यापन पत्र की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। पहले आईएस, आईपीएस और ए ग्रेड के ऑफिसर्स के सत्यापन की जरूरत होती थी, लेकिन इस स्कीम के अंतर्गत पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया को और ज्यादा सरल कर दिया गया है।

ऐसे मिलेगा तीन दिन में पासपोर्ट

ऐसे मिलेगा तीन दिन में पासपोर्ट

इस प्रक्रिया के अंतर्गत आपको पहले से तय 12 डॉक्यूमेंट्स में से अब आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर, एक सेल्फ डिक्लेरेशन और कोई भी दो आईडी डॉक्यूमेंट्स जमा करवाकर पासपोर्ट बनवा सकता है। यानि, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाणपत्र, कर्मचारी पहचान पत्र में से कोई भी दो डॉक्यूमेंट्स लगाने होंगे। सिर्फ तीन दिन के भीतर पासपोर्ट, प्रोसेस प्रक्रिया से निकलकर आप तक पहुंच जाएगा और फिर उसका पुलिस वेरिफिकेशन होगा।

18 साल से कम उम्र के लिए अलग नियम

18 साल से कम उम्र के लिए अलग नियम

वहीं, अगर कोई 18 साल से कम उम्र वाले तत्काल पोसपोर्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो उनको अपना आधार कार्ड डिटेल्स के साथ तीन में से कोई भी एक स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड (फोटो के साथ) और बर्थ सर्टिफिकेट डॉक्यूमेंट जमा कराना होगा। एक बार जब आपके सभी डॉक्यूमेंट्स जमा हो जाएंगे, तो उसके तीन बाद पासपोर्ट मिल जाएगा। इसके लिए आपको 3,500 रुपये जमा कराने होंगे।

ऑरेंज पासपोर्ट का निर्णय वापस लिया

ऑरेंज पासपोर्ट का निर्णय वापस लिया

बता दें कि 2017 में सरकार ने 5 लाख 89 हजार पासपोर्ट जारी किए थे। हाल ही में यह केंद्र सरकार ने नारंगी (ऑरेंज) रंग का पासपोर्ट जारी करने का फैसला लिया था, जिसे बाद में इस निर्णय को वापस ले लिया गया। इस मामले में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह वर्तमान में चल रही प्रक्रिया के अनुसार ही पासपोर्ट का आखिरी पेज प्रिंट करेगा और ईसीआर (इमिग्रेशन क्लियरेंस रिक्वायर्ड) पासपोर्ट होल्डर्स के लिए अलग पासपोर्ट नहीं बनाया जाएगा। ईसीआर कैटेगिरी ऐसे आवेदकों के लिए लाई गई थी जो 18 देशों में काम के लिए जाते हैं इनमें से ज्यादातर खाड़ी देश हैं। उन्हें भारत छोड़ने से पहले प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स के ऑफिस से इमिग्रेशन क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+