PM Kisan: जरा सी गलती पर रुक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे, घर बैठे ऑनलाइन करें ठीक
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है, लेकिन लाभार्थियों की जरा सी गलती पर उनकी अगली किस्त रुक सकती है।

PM Kisan Installment Update: देशभर के करोड़ों लाभार्थी किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त की धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों के जरिए प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं, लेकिन जरा सी गलती के कारण लाखों किसान आर्थिक मदद से वंचित रह जाते हैं। अगर आप योजना के पात्र हैं और चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के अकाउंट में पैसे आ जाएं तो तत्काल अपने पीएम किसान अकाउंट को अपडेट या एडिट कर लें।
PM Kisan Installment Update: पीएम किसान अकाउंट को कैसे अपडेट करें?
दरअसल, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों और उनके परिवारों की आर्थिक रूप से सहायता करने की एक पहल है। पीएम किसान निधि योजना के लिए रजिस्टर्ड किसानों को ही सरकारी सहायता प्रदान की जाती है। अब हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप योजना के खाते में दी गई जानकारी को अपडेट या सुधार कर सकते हैं। कृपया नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें...
PM Kisan Installment Update: पीएम किसान के लाभार्थी इन टिप्स को करें फॉलो
स्टेप-1: लाभार्थी सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
स्टेप-2: अब फार्मर्स कॉर्नर तक नीचे स्क्रॉल करें।
स्टेप-3: अब आधार कार्ड पर दिए गये 12 अंकों के नंबर के साथ कैप्चा भरें।
स्टेप-4: अब एक नया पेज खुल जाएंगे।
स्टेप-5: किसान अब अपने अकाउंट को अपडेट या एडिट करने के लिए टैप करें।
स्टेप-6: आवश्यकतानुसार संबंधित जानकारी भरें।
स्टेप-7: किसान अब दर्ज की गई जानकारी अपडेट करने के लिए सबमिट करें।
Recommended Video

PM Kisan Installment Update: कई लाभार्थियों को नहीं मिली 13वीं किस्त
दरअसल, सरकार ने 13वीं किस्त के पैसे तो जारी कर दिए लेकिन कई किसानों के खाते में धनराशि अभी तक नहीं पहुंची है। सरकार की ओर से उन्हीं लाभार्थियों की किस्त रोकी गई है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग नहीं कराई है। हालांकि, सरकार की ओर से किस्त जारी करने से पहले समय-समय पर ई-केवाईसी कराने को लेकर जागरूक किया गया था, लेकिन फिर भी जिन किसानों ने अलग-अलग कारणों के चलते ई-केवाईसी नहीं कराई है, और जिनकी राशि अटक गई है, वे अब पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर लें। आपको अपना पीएम किसान कैसे अपडेट करना इसकी जानकारी हम पहले ही दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications