Election results: चुनाव आयोग की वेबसाइट और ऐप पर कैसे चेक करें विधानसभा चुनाव के नतीजे, जानें हर स्टेप

Election results: चुनाव आयोग की वेबसाइट और ऐप पर कैसे चेक करें विधानसभा चुनाव के नतीजे, जानें हर स्टेप

नई दिल्ली, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के नतीज आज आने वाले हैं। इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे ऑनलाइन चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in और आयोग की मोबाइल पर भी देख जा सकते हैं। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर आप उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में चौबीसों घंटे अपडेट देख सकते हैं।

election results

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार (10 मार्च) को सुबह 8:00 बजे से अपनी वेबसाइट और ऐप पर परिणाम के रुझान जारी करने शुरू कर दिए हैं। जो लोग हर घंटे या पल की अपडेट में गहरी रुचि रखते हैं, वे ईसीआई साइट और ऐप का उपयोग करके इसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने के लिए इन स्टेप को करें फॉलो

स्टेप1: सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, ''GENERAL ELECTIONS TO ASSEMBLY CONSTITUENCY MARCH-2022''

स्टेप 3: इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो दिखाई देगी।

स्टेप 4: अब इस नई विंडो में आपको सभी राज्यों के चुनाव परिणाम मिल जाएंगे, आपको जिस भी राज्य के परिणाम देखने हैं, उसको वहां सबमिट करना होगा।

स्टेप 5: वेबसाइट पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आप चुनाव परिणाम देख सकते हैं।

कैसे देकें ECI ऐप पर चुनाव परिणाम

चुनाव आयोग ऐप पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर चुनाव परिणामों की जांच इन स्टेप को फॉलो कर करें चेक।

स्टेप 1: ECI का वोटर हेल्पलाइन ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है।

स्टेप 2: Google Play Store या Apple ऐप स्टोर पर जाएं और वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करें।

स्टेप 3: पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन के लिए विवरण भरें।

स्टेप 4: आप या तो इसे छोड़ सकते हैं या ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं।

स्टेप 5: डिटेल फील हो जाने के बाद, 'विधानसभा चुनाव 2022' के परिणाम खोजने के लिए होमपेज पर 'रिजल्ट' विकल्प पर जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+