जानिए कैसे बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बुक होगा ट्रेन टिकट?
नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के जरिए आप बिना क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अपना रेलवे टिकट आसानी से बुक करवा सकते हैं। दरअसल इंडियन रेलवे की सहायक इकाई भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए ई-वॉलेट नाम की नई सुविधा शुरू की है।
क्या है नई सुविधा
आईआरसीटीसी की ई-वॉलेट सुविधा का इस्तेमाल कर आप बिना डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड के ही अपनी टिकट बुक कर सकेंगे। यह सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Must Read: 1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के ये 10 नियम
इस सुविधा के जरिए कोई भी यात्री अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में एडवांस में पैसे जमा कर सकता है। तस्वीरों पर क्लिक करें और जानें कैसे आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

नई सुविधा
ई-वॉलेट सुविधा के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

क्या है नई सुविधा
इसके लिए आपके पास अकाउंट होगा, जिसमें एडवांस में पैसा जमा करके आप कभी भी कहीं से भी टिकट बुक कर सकेंगे।

रेलवे की नई सुविधा
ई-वॉलेट सुविधा के बाद बार-बार आपको अपने अकाउंट की जानकारी नहीं भरनी होगी।

बिना झंझट के बुक करें टिकट
इस सुविधा के बाद आप बिना क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या फिर नैट बैंकिग के भी टिकट बुक कर सकेंगे।

कैसे उठाएं लाभ
आपको रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आईआरसीटीसी की साइट पर जाना होगा।

कैसे उठाएं लाभ
वहां रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको अपने पैन कार्ड का विवरण देना होगा।

यात्रियों को राहत
रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पहली बार में 250 रुपए देना होगा।

ऐसे करें इस्तेमाल
ये रकम नॉन रिफंडेबल होगी। आप अपने ई-वॉलेट में न्यूनतम 100 रुपए और अधिकतम 5 हजार रुपए तक रख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications