CAA के लिए कैसे करें घर बैठे आवेदन? क्या है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस? यहां सभी सवालों के जवाब
Citizenship Amendment Act: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नए नियम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता हासिल करने में सक्षम बनाएंगे।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस अधिसूचना के साथ, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक और प्रतिबद्धता पूरी की है और उन देशों में रहने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों के लिए हमारे संविधान निर्माताओं के वादे को साकार किया है। यह कानून उन गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करना आसान बनाता है, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले तीन देशों से भारत में प्रवेश किया था। आइए जानते हैं कैसे करें आवेदन, फॉर्म और प्रक्रिया ...

आवेदन के साथ आवश्यक विशेष दस्तावेज
नए नियमों में सुझाव दिया गया है कि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को दो विशेष दस्तावेज जमा करने होंगे। भारतीय नागरिक को आवेदक के चरित्र के बारे में शपथ पत्र के माध्यम से गवाही देनी होगी। आवेदक को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध भाषाओं में से किसी एक का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ?
केंद्र सरकार ने नागरिकता के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए पहले ही एक ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया है। इसे डिजिटल रूप से संचालित किया जाएगा। खास बात यह है कि आवेदकों को बिना किसी 'यात्रा दस्तावेज' के भारत में अपनी एंट्री के वर्ष का खुलासा करना होगा। इसमें अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।
कौन आवेदन कर सकता है?
- शख्स भारतीय मूल का हो।
- व्यक्ति का विवाह भारत के नागरिक से हुआ हो।
- वह व्यक्ति उस व्यक्ति की नाबालिग संतान है, जो भारत का नागरिक है।
- व्यक्ति के माता-पिता भारत के नागरिक के रूप में रजिस्टर्ड हो।
- वह व्यक्ति या उसके माता-पिता में से कोई एक स्वतंत्र भारत का नागरिक रहा हो।
- व्यक्ति भारत के प्रवासी नागरिक कार्डधारक के रूप में रजिस्टर्ड है।
कैसे करें आवेदन?
- स्टेप-1 : आधिकारिक पोर्टल https://indiancitizenshiponline.nic.in/ पर जाएं।
- स्टेप-2 : होमपेज पर CAA ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप-3 : अप्लीकेशन फॉर इंडियन सिटीजनशिप पर क्लिक करें।
- स्टेप-4 : इसके बाद लॉगइन पेज ओपन होगा। जिसमें अपना ईमेल/ मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा दर्ज करें और कंटिन्यू पर क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications