जानिए आखिर कैसे केरल में सऊदी अरब और ईरान हैं आमने-सामने
केरल में शुरू हो सकता है शिया-सुन्नी के बीच संघर्ष, वहाबी और हवाला ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से केरल खबरों में बना हुआ है, यहां राजनीतिक हत्याओं ने देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। इसके पीछे की बड़ी वजह वहाबी और हवाला को माना जा रहा है। केरल मौजूदा समय में कई मुश्किलों का सामना कर रहा है लेकिन अब यहां शिया और सुन्नी की नई समस्या खड़ी हो गई है। तमाम बुद्धिजीवियों ने दावा किया है कि यहां इरान शिया विचारधारा को बढ़ावा देने में जुटा है, जबकि सुन्नी कहते हैं कि संविधान शिया की उपस्थिति को नकारता नहीं है , लेकिन शिया लोगों को अपने अस्तित्व के बारे में सच बोलना चाहिए।

लोगों के बीच बांटी जा रही हैं किताबें
मई 2017 में मिली रिपोर्ट के अनुसार अब्दुर्रहमान अद्रेसीरी जोकि शिया आलोचक हैं का कहना है कि इन सबके पीछे सिमी के पूर्व नेता पी कोया इसके पीछे हैं, जोकि मौजूदा समय में पीएफआई का हिस्सा हैं। माना जाता है कि केरल में शिया विचारधारा को आगे बढ़ाने के पीछे कोजीकोड में चल रहा यूथ सेंटर है। इसके अलावा एक और संगठन इस्लामिक फाउंडेशन जोकि मल्लपुरम में है, वह भी शिया विचारधारा को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है, वह 30 किताबों को इसके लिए अबतक बाजार में उतार चुका है।
तेजी से बढ़ रही है शिया विचारधारा
इस मामले में आईबी का कहना है कि केरल में शिया विचारधारा तेजी से बढ़ रही है, लेकिन यह नुकसानदायक नहीं है। लेकिन आईबी इस बात को लेकर सतर्क है कि कहीं इस एक गुट दोनों समुदाओं के बीच भावना को भड़काने की कोशिश तो नहीं कर रहा है। आईबी का कहना है कि केरल में शिया मुसलमानों की संख्या काफी कम है।
शिया की संख्या काफी कम है केरल में
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार केरल में शिया मुसलमानों की संख्या काफी कम है, लेकिन जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में शिया विचारधारा की किताबें बांटी गई हैं, उसे दरकिनार नहीं किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अब्दुर्रहमान का कहना है कि केरल में तकरीबन 70 शिया गुट हैं, जिन्होंने गुपचुप कई बैठकें की हैं। जिसमें वीएएम अशरफ और सी हम्जा ने भी हिस्सा लिया था।
इसे भी पढ़ें- बिना युद्ध लड़े ही ऐसे जीतना चाहता है चीन, जानिए रणनीति!
हो सकता है संघर्ष
ऐसे में केरल के बड़े परिदृश्य पर नजर डालें तो केरल में सऊदी अरब और इरान आमने-सामने हैं। एक तरफ जहां सऊदी उरब वहाबी विचारधारा को केरल मे फैलाने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए फंडिंग कर रहा है। तो दूसरी तरफ इरान यहां शिया विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। आईबी अधिकारी का कहना है कि अगर स्थानीय पुलिस इस मसले पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले समय में यहां बड़ा संघर्ष शुरू हो सकता है
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications