नकरात्मक माहौल से लड़ाई की पीएम मोदी ने कर ली है पूरी तैयारी
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से देश में एक अजीब सा माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों बयान दिया कि उनके और उनकी सरकार के खिलाफ एक साजिश रची जा रही है।

देश में सरकार के खिलाफ बने नकरात्मक माहौल से निबटने के लिए केंद्र सरकार और पीएम मोदी ने पूरी तैयारी कर ली है।
जल्द ही देश में एक नेशनल मीडिया एनालिटिक्स सेंटर होगा। यह सेंटर सरकार के बारे में सोशल मीडिया, टेलीविजन, वेब पोर्टल्स और न्यूजपेपर में आ रही खबरों पर नजर रखेगा।
इस पूरी प्रक्रिया में शामिल एक अधिकारी की ओर से वनइंडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक इस सेंटर के जरिए उन लोगों का पता लगाना है जो सरकार के खिलाफ नकारात्मक बातें करते हैं।
इस अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों पर सिर्फ नजर रखी जाएगी ताकि सरकार उन सभी बातों और आरोपों को खारिज कर सके जो कि गलत हैं। केंद्र सरकार का पहला मकसद इस सेंटर के जरिए नकारात्मक माहौल से निबटना है।
इस सेंटर के अस्तित्व में आने के बाद से सरकार के खिलाफ नकारात्मक टिपप्णियों, सकारात्मक बातों के साथ ही तटस्थ टिप्पणियों पर भी नजर रखी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications