कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं एकता कपूर, 'फौजी पत्नियों की छवि बिगाड़ने' पर मिली रेप की धमकी

एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज के एक एपिसोड में एक फौजी की पत्नी को अपने पति की गैरमौजदूगी में दूसर शख्स के साथ संबंध बनाते हुए दिखाया था...

नई दिल्ली। टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर का विवादों से पुराना नाता रहा है। ताजा विवाद ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 के एक एपिसोड को लेकर है। इस एपिसोड के एक सीन में एक फौजी की पत्नी को अपने पति की गैरमौजदूगी में दूसर शख्स के साथ संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। विवाद इतना बढ़ा कि एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि जब विवाद ज्यादा बढ़ने लगा तो एकता कपूर ने उस एपिसोड से विवादित सीन को हटा लिया। आइए जानते हैं कि अक्सर विवादों में रहने वालीं एकता कपूर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

इतने करोड़ की मालकिन हैं एकता कपूर

इतने करोड़ की मालकिन हैं एकता कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 17 साल की उम्र से अपना करियर शुरू करने वालीं एकता कपूर कुल 91 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। एकता कपूर टेलीविजन, फिल्मों और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से अपनी कमाई करती हैं। एकता कपूर फिल्म इंडस्ट्री की उन शख्सियतों में से एक हैं, जो सबसे ज्यादा टैक्स देती हैं। एकता कपूर मुंबई में करीब 7 करोड़ रुपए के एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसे उन्होंने साल 2012 में खरीदा था।

एकता कपूर के पास हैं ये बेहतरीन कारें

एकता कपूर के पास हैं ये बेहतरीन कारें

एकता कपूर को कारों का भी शौक है और उनके पास दुनिया के बेहतरीन ब्रांड्स की लग्जरी कारों की एक कलेक्शन है। एकता कपूर के पास फोर्ड, मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें हैं। इनमें से हर एक कार की कीमत 1.2 करोड़ रुपए से लेकर 2 करोड़ के बीच है। इसके अलावा एकता कपूर ने करीब 45 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी किया हुआ है।

जानिए कौन हैं एकता कपूर

जानिए कौन हैं एकता कपूर

आपको बता दें कि एकता कपूर मशहूर फिल्म अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं। एकता कपूर के बारे में कहा जाता है कि वो दर्शकों की नब्ज को समझती हैं और यही कारण है कि उन्हें टीवी क्वीन के नाम से पुकारा जाता है। टेलीविजन और बॉलीवुड में अक्सर सितारों का जिक्र होता है, लेकिन एकता कपूर वो शख्सियत हैं, जिनका जिक्र एक ऐसे प्रोड्यूसर के तौर पर होता है, जिन्होंने टेलीविजन और बॉलीवुड की दुनिया को एक नई ऊंचाई दी है। एकता कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउसेज में गिने जाने वाले बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की ज्वॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है और वो सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां हैं।

इन दिनों इस विवाद में घिरी हैं एकता कपूर

इन दिनों इस विवाद में घिरी हैं एकता कपूर

फिलहाल जो विवाद है, वो एकता कपूर की चर्चित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के सेकंड वर्जन से जुड़ा हुआ है। इस सीरीज में एक महिला, जो एक सैनिक की पत्नी है, अपने पति की गैरहाजिरी में एक दूसरे शख्स से संबंध बनाती है। इसके बाद उस शख्स की शादी उसी महिला की बेटी से होती है और महिला इसके बाद भी संबंध बनाने जारी रखती है। मामले को लेकर भारी बवाल मच चुका है और एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि विवाद बढ़ता देख एकता कपूर ने उस विवादित सीन को अपनी सीरीज से हटा दिया है।

कॉन्ट्रैक्ट में न्यूडिटी क्लॉज पर भी हुआ था विवाद

कॉन्ट्रैक्ट में न्यूडिटी क्लॉज पर भी हुआ था विवाद

एकता कपूर ने ऑल्ट बालाजी पर ट्रिपल एक्स सीरीज की शुरुआत साल 2018 में की थी। उस दौरान उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में न्यूडिटी क्लॉज को शामिल किया, ताकि कोई भी कलाकार जो उनकी सीरीज में काम कर रहा है, स्किप्ट में मौजूद किसी तरह के इंटीमेट सीन या ऐसे डायलॉग पर आपत्ति ना उठा सके। यह कॉन्ट्रैक्ट उस समय काफी चर्चाओं में रहा। एकता कपूर के इस कॉन्ट्रैक्ट पर आज तक विवाद बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+