यू-ट्यूब से कितनी कमाई करते हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी?

नितिन गडकरी ने खुद यूट्यूब से होने वाली अपनी कमाई का खुलासा किया है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे नितिन गडकरी इन दिनों अपने चुटीले बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में उत्तराखंड, कर्नाटक और गुजरात में सीएम बदले जाने को लेकर भी नितिन गडकरी का बयान काफी वायरल हुआ। इस बीच गुरुवार को नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कामकाज का जायजा लेने हरियाणा पहुंचे और इस दौरान खुलासा किया कि कोरोना वायरस महामारी जैसे कठिन वक्त का इस्तेमाल करके भी उन्होंने कैसे यूट्यूब से कमाई की।

'यूट्यूब मुझे हर महीने चार लाख रुपए देता है'

'यूट्यूब मुझे हर महीने चार लाख रुपए देता है'

हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने बताया, 'कोरोना वायरस महामारी के वक्त मैंने दो नए काम किए। पहला काम- मैंने घर पर खाना बनाना शुरू किया और दूसरा काम- वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लेक्चर देना शुरू किया। मैं बहुत सारे लेक्चर ऑनलाइन दिए और उन्हें यूट्यूब पर अपलोड भी किया गया। उन वीडियो को इतने ज्यादा लोगों ने देखा कि अब यूट्यूब मुझे हर महीने चार लाख रुपए देता है।'

'ससुर के घर पर भी बुलडोजर चलवा दिया'

'ससुर के घर पर भी बुलडोजर चलवा दिया'

इस कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक बार अपनी पत्नी को बिना बताए अपने ससुर के घर पर भी बुलडोजर चलवा दिया था। नितिन गडकरी ने बताया, 'मेरी नई-नई शादी हुई थी और मुझे पता चला कि मेरे ससुरजी का घर एक सड़क के बीचोंबीच आ रहा था। इसके बाद मैंने बिना अपनी पत्नी को बताए, अपने ससुरजी के घर पर बुलडोजर चलाने का आदेश दे दिया। इसके बाद अधिकारियों ने मुझे बताया कि मेरा भी एक घर वहां पर है और उसे भी तोड़ना पड़ेगा।'

मार्च 2023 तक बन जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

मार्च 2023 तक बन जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

इस दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे करीब 95 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है और मार्च 2023 तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि हरियाणा में पड़ने वाले करीब 160 किलोमीटर के हाईवे का काम मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली से राजस्थान के दौसा तक और और वडोदरा से अंकलेश्वर तक हाईवे का एक हिस्सा मार्च 2022 तक तैयार हो जाएगा।

1380 किलोमीटर का होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

1380 किलोमीटर का होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कुल 1380 किलोमीटर का होगा, जो देश का सबसे लंबा हाईवे बनने जा रहा है। इसके अलावा यह पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा, जिसमें रूट पर पड़ने वाले वन्यजीव सेंचुरी में जानवरों के लिए अंडरपास भी बनाए जाएंगे। नितिन गडकरी ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे पर जानवरों के सुरक्षित आने-जाने के लिए कुल पांच अंडरपास होंगे।

जयपुर-दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे का सपना

जयपुर-दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे का सपना

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलावा, नितिन गडकरी ने बताया कि इस समय दिल्ली-एनसीआर में 53 हजार करोड़ रुपए की 14 सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, जिनसे आने वाले समय में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण के मामले में काफी राहत मिलेगी। नितिन गडकरी ने इस बात की भी जानकारी दी कि दिल्ली से जयपुर के बीच एक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने के लिए उनका मंत्रालय एक विदेशी कंपनी से भी बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि जयपुर-दिल्ली के बीच एक इलेक्ट्रिक हाईवे बने।

ये भी पढ़ें- कोरोना की चुनिंदा दवाओं पर नहीं लगेगी GST, काउंसिल ने 31 दिसंबर तक दी राहत: सूत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+