विदेश मंत्री बनने के बाद कितनी बढ़ी एस जयशंकर और उनकी पत्नी की संपत्ति?

S Jaishankar News: अपने बोलने के अंदाज के लिए पाकिस्तान सहित दुनियाभर में पसंद किए जाने भारत वाले के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में जयशंकर तंजानिया के दौरे से लौटें हैं, और जल्द ही इंडोनेशिया और थाईलैंड का दौरा करेंगे।

इस बीच राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए डॉ. एस जयशंकर सोमवार को गुजरात पहुंचे। जहां उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में गांधीनगर में अपना नामांकन दाखिल किया।

S Jaishankar

10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव

दरअसल, गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव होने हैं। क्योंकि इन सभी 10 राज्यसभा सांसद जुलाई और अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा दाखिल घोषणा-पत्र के हवाले से 4 साल में उनकी और उनकी पत्नी की कितनी संपत्ति बढ़ी है। इसका ब्यौरा दिया गया है।

'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में राज्यसभा के हलफनामे के अनुसार राज्यसभा सांसद के रूप में एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको सोमेकावा की संपत्ति इन 4 सालों में 29.4 फीसदी बढ़ी है।

2019 में बताई थी इतनी संपत्ति

दरअसल, 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए गए नामांकन पत्र में दिए संपति के ब्यौरा के अनुसार भाजपा नेता ने अपने पास 15.52 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत संपत्ति घोषित की थी। जिसमें उन्होंने वेतन और किराए से आय को कमाई का फर्स्ट सोर्स बताया था।

S Jaishankar affidavit

वहीं अब दिए गए हलपनामे के मुताबिक मंत्री ने अपनी 20.09 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की, जिसमें दिल्ली में दो घर (नए अपार्टमेंट सहित) और शिमला में 1.5 एकड़ कृषि भूमि शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी कोयोको सोमेकावा जयशंकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जीएमआर हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए एक सलाहकार - मुख्य रूप से परामर्श शुल्क से कमाती हैं। इसके अलावा उन पर 1.12 लाख रुपए का जीएसटी बकाया है।

ज्वेलरी और विदेश में जमा धनराशि बढ़ी

वहीं जयशंकर की ज्वेलरी और विदेश में जमा धनराशि भी बढ़ी है। अचल संपत्तियों के खरीदने के अलावा, सिंगापुर, टोक्यो और वाशिंगटन डीसी सहित विदेशी बैंकों में ज्वेलरी और जमा राशि के मूल्य में भी वृद्धि हुई है। हालांकि, उनकी पत्नी की विदेशी जमा राशि 2023 में 29.12 लाख रुपये से घटकर 24.46 लाख रुपए हो गई। उनकी पत्नी के पास वाशिंगटन डीसी और टोक्यो के बैंकों में जमा राशि है।

हलफनामे से पता चलता है कि जयशंकर और उनके पति या पत्नी द्वारा दिए गए व्यक्तिगत ऋण या अग्रिम की राशि 2019 में 5.25 करोड़ रुपये से घटकर इस वर्ष 18.48 लाख रुपए हो गई है। मंत्री के हाथ में नकदी भी चार साल पहले के 1.2 लाख रुपये से घटकर 80,000 रुपये हो गई।

विदेश मंत्री से पहले कौन थे एस जयशंकर

आपको बता दें कि साल 2019 में गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने जाने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर IFS अधिकारी थे। उनको चीन में भारत के सबसे लंबे वक्त तक राजदूत रहने का अनुभव है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, रूसी, जापानी और हंगेरियन जैसी 6 भाषाओं के जानकार जयशंकर ने इंटरनेशनल रिलेशंस में पीएचडी और एमफिल की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 24 साल की उम्र में आईएफएस बनने का सफर तय किया। उनकी रशियन और सेंट्रल एशियन पॉलिटिक्स पर बहुत अच्छी बताई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+